spot_img
spot_img

जिले में शुरू हुआ रिफॉर्म उत्सव, ग्राम सभाओं में डिजिटल भू-अभिलेखों की दी जा रही जानकारी

राजस्व विभाग की सहभागिता से ग्रामीणों को ऑनलाइन सेवाओं और राजस्व अभिलेखों की सुविधाओं से कराया जा रहा अवगत

spot_img
spot_img
spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा लैलूंगा


रायगढ़, 3 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में ‘रिफॉर्म उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने तथा सार्वजनिक सेवाओं तक उनकी पहुंच सरल करने के उद्देश्य से किए जा रहे डिजिटल भू-अभिलेख संबंधी सुधारों को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इसे 2 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ पीपल्स प्लान कैंपेन ‘सबकी योजना, सबका विकास’ के अंतर्गत आयोजित ग्राम सभाओं के साथ एकीकृत किया गया है।
            अभियान के तहत ग्राम सभाओं में राजस्व विभाग की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को डिजिटल भू-अभिलेखों की उपलब्धता, ऑनलाइन राजस्व सेवाओं, अभिलेखों में पारदर्शिता तथा इनके माध्यम से नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी सरल भाषा में दी जा रही है। डिजिटल भू-अभिलेख सुधारों पर आधारित लघु फिल्म एवं वीडियो क्लिप का प्रदर्शन भी ग्राम सभाओं में किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

ग्राम टारपाली में ग्रामीणों को दी गई ऑनलाइन राजस्व सेवाओं की जानकारी

इसी क्रम में तहसील रायगढ़ अंतर्गत ग्राम टारपाली में आयोजित ग्राम सभा में रिफॉर्म उत्सव के तहत राजस्व विभाग की सहभागिता रही। यहां उपस्थित ग्रामीणों को डिजिटल भू-अभिलेख संबंधी सुधारों और ऑनलाइन राजस्व सेवाओं की जानकारी वीडियो क्लिप के माध्यम से दी गई। अधिकारियों-कर्मचारियों ने राजस्व संबंधी विभिन्न अभिलेखों के ऑनलाइन उपलब्ध होने तथा इनके माध्यम से नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। ग्राम सभा में उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों को निःशुल्क बी-1 एवं खसरा की प्रिंट प्रतियां वितरित की गईं। ग्रामीणों को बताया गया कि ऑनलाइन राजस्व अभिलेखों की सुविधा से आवश्यक दस्तावेजों को प्राप्त करना अधिक सरल और सुविधाजनक हुआ है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Supreme Court News: SIR पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने दाखिल की याचिका

मतदाता सूची से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम हटाने और अनियमितताओं का मामला; याचिका में स्वतंत्र ऑडिट और मतदाताओं के अधिकारों की...

CHHATTISGARH NEWS

Supreme Court News: SIR पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने दाखिल की याचिका

मतदाता सूची से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम हटाने और अनियमितताओं का मामला; याचिका में स्वतंत्र ऑडिट और मतदाताओं के अधिकारों की...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना : नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया      ...