स्थायी वारंटियों पर जशपुर पुलिस का शिकंजा, 23 सितंबर से अब तक 13 वारंट तामील

spot_img

पत्थलगांव पुलिस ने 8 स्थायी वारंटों की तामिली कर 6 फरार वारंटियों को पकड़ा, कोतबा पुलिस ने भी 2 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

जशपुर, 28 सितंबर 2026। न्यायालय से जारी स्थायी और लंबे समय से लंबित वारंटों की तामिली को लेकर जशपुर पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत 23 सितंबर 2026 से अब तक जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 13 स्थायी वारंटों की तामिली की जा चुकी है। अभियान के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पत्थलगांव में 8 स्थायी वारंटों की तामिली

अभियान के तहत थाना पत्थलगांव पुलिस ने अलग-अलग आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की तलाश तेज की। पुलिस ने कुल 8 स्थायी वारंटों की तामिली की, जिसमें 6 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस जांच के दौरान एक वारंटी के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में स्थायी वारंट लंबित होना सामने आया। वहीं एक अन्य स्थायी वारंटी रामू मिंज की मृत्यु हो चुकी होने की जानकारी मिली। पुलिस ने इसकी पुष्टि के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

इन आरोपियों के खिलाफ हुई कार्रवाई

1. शैलेश कुमार भगत

थाना पत्थलगांव के अपराध क्रमांक 202/2022, प्रकरण क्रमांक 511/2022 में धारा 420, 467, 468, 120(बी), 471 एवं 341 आईपीसी के तहत स्थायी वारंट जारी था। पुलिस ने आरोपी शैलेश कुमार भगत, पिता बसिया राम, उम्र करीब 31 वर्ष, निवासी केवकहार/परसापारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

2. जुगेश्वर यादव

धारा 138 निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के प्रकरण में ग्राम कंधार, पत्थलगांव निवासी जुगेश्वर यादव, पिता परमानंद यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी था। पत्थलगांव पुलिस ने उसकी पतासाजी कर वारंट की तामिली की और न्यायालय में पेश किया।

3. राजू कुजूर

राजू कुजूर, पिता बलमत कुजूर, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी चिडरापारा पत्थलगांव के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में स्थायी वारंट लंबित थे।

  • अपराध क्रमांक 197/2022, प्रकरण क्रमांक 529/2022, धारा 457, 380, 34 आईपीसी।
  • अपराध क्रमांक 195/2022, प्रकरण क्रमांक 530/2022, धारा 457, 380, 34 आईपीसी।

दोनों मामलों में वारंट की तामिली करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

4. मोहन उर्फ गुन्नू यादव

प्रकरण क्रमांक 1037/2024, अपराध क्रमांक 03/2022, धारा 457, 380, 379 एवं 34 भादंवि के मामले में स्थायी वारंट जारी था। पुलिस ने मोहन उर्फ गुन्नू यादव की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश किया।

5. मयंक रोहिला

प्रकरण क्रमांक 970/2024, अपराध क्रमांक 120/2024, धारा 294, 506 एवं 323 भादंवि के मामले में स्थायी वारंट लंबित था। पुलिस ने मयंक रोहिला को गिरफ्तार कर वारंट की तामिली की और न्यायालय में पेश किया।

6. निरंजन एक्का

प्रकरण क्रमांक 856/2025, अपराध क्रमांक 17/2025, धारा 28, 125(ए) एवं 125(बी) के मामले में स्थायी वारंट जारी था। पत्थलगांव पुलिस ने कटंगतरई निवासी करीब 25 वर्षीय निरंजन एक्का की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।

एक वारंटी की हो चुकी थी मृत्यु

पुलिस की पतासाजी में रामू मिंज के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। उसके खिलाफ प्रकरण क्रमांक 270/2020, अपराध क्रमांक 217/2020 में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 5, 6 एवं 10 के तहत स्थायी वारंट जारी था। जांच के दौरान उसके निधन की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

कोतबा पुलिस ने भी दो वारंटियों को पकड़ा

अभियान के तहत चौकी कोतबा पुलिस ने भी दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इनमें वेदलाल सिदार, निवासी घोघरा, के खिलाफ प्रकरण क्रमांक 254/21 में धारा 342, 394, 34 भादंवि तथा विजय चौहान, निवासी कोतबा, के खिलाफ प्रकरण क्रमांक 316/22 में धारा 294, 506(बी), 323, 324 के तहत वारंट लंबित था।

दोनों वारंटियों की पतासाजी कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पहले भी तीन वारंटियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

जशपुर पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान इससे पहले थाना लोदाम, सिटी कोतवाली जशपुर और थाना फरसाबहार पुलिस द्वारा भी एक-एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। इस तरह जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लंबित वारंटों की तामिली के लिए कार्रवाई लगातार जारी है।

न्यायालय से जारी वारंटों की तामिली पर जोर

पुलिस के अनुसार ऐसे आरोपियों की विशेष रूप से तलाश की जा रही है, जो विभिन्न आपराधिक मामलों में न्यायालय से जमानत मिलने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए अथवा लंबे समय से फरार चल रहे हैं। ऐसे मामलों में न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंटों की तामिली के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाकर लगातार दबिश दे रही हैं।

अभियान आगे भी रहेगा जारी

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन और एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश जायसवाल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के अनुसार न्यायालय से जारी स्थायी एवं अन्य लंबित वारंटों की तामिली पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। वारंटियों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाकर उनकी लगातार पतासाजी की जा रही है और लंबित वारंटों की तामिली के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन आघात में पुसौर पुलिस की दोहरी कार्रवाई, कोतमरा में महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, दोनों मामलों में 11 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब...

CHHATTISGARH NEWS

ऑपरेशन आघात में पुसौर पुलिस की दोहरी कार्रवाई, कोतमरा में महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, दोनों मामलों में 11 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब...

RAIGARH NEWS

खेल के मैदान से सफलता के सबक तक… डॉ. मनीषा त्रिपाठी के नेतृत्व में केंद्रीय विद्यालय और रविशंकर स्कूल का यादगार ट्विनिंग कार्यक्रम

बच्चों ने खेल-कूद में दिखाया उत्साह, ‘इनसे मिलिए’ कार्यक्रम में शिक्षाविद् गीता सिंह ने साझा किए संघर्ष और सफलता के अनुभव रायगढ़। शासकीय रविशंकर प्राथमिक...