spot_img
Saturday, March 28, 2026
Saturday, March 28, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

छत्तीसगढ़ किसान सभा (CGKS)
(अ. भा. किसान सभा – AIKS से संबद्ध)
नूरानी चौक, राजातालाब, रायपुर, छग

छत्तीसगढ़ किसान सभा (CGKS)
(अ. भा. किसान सभा – AIKS से संबद्ध)
नूरानी चौक, राजातालाब, रायपुर, छग

प्रेस विज्ञप्ति : 21.12.2023
(With English Version)

किसान सभा ने कहा : आदिवासी अधिकारों और कानूनों का सम्मान करें भाजपा सरकार, हसदेव के आंदोलनकारियों की रिहाई की मांग

रायपुर। अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा ने हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति से जुड़े आंदोलनकारियों और ग्रामीणों की गिरफ्तारियों की तीखी निंदा करते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है। किसान सभा ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार परसा ईस्ट केते बासेन कोयला खदान को अडानी को सौंपना चाहती है और इसके खिलाफ होने वाले प्रतिरोध को सरकार कुचल रही है।

आज यहां जारी एक बयान में छत्तीसगढ़ किसान सभा के संयोजक संजय पराते ने कहा है कि हसदेव क्षेत्र को खनन मुक्त रखने के संबंध में छत्तीसगढ़ विधानसभा ने भाजपा के समर्थन से सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया था। आज भाजपा सत्ता में आने के बाद इस प्रस्ताव से मुकर रही है और अडानी की लूट के लिए खनन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस बल के साए में जंगल की कटाई करवा रही है।

किसान सभा नेता ने कहा है कि भाजपा सरकार का यह कदम आदिवासी विरोधी और वनाधिकार कानून, पेसा कानून और भू-अर्जन कानून का उल्लंघन है, जो यह कहता है कि वन भूमि पर आदिवासी अधिकारों की स्थापना पहले की जाएगी और उसके बाद ही ग्राम सभाओं की सहमति से खनन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हसदेव क्षेत्र में वनों पर काबिज आदिवासियों को पट्टे देने के बजाए उनसे वन अधिकार पत्रक तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा छीन लिए गए थे।

किसान सभा नेता ने कहा है कि हसदेव के जंगलों के विनाश का अर्थ है — बांगो बांध का अस्तित्व खत्म होना, पर्यावरण और जैव विविधता का खत्म होना, कृषि का चौपट होना, मानव-हाथी संघर्ष का बढ़ना और आदिवासियों का बड़े पैमाने पर विस्थापन। ये सभी कारक मिलकर छत्तीसगढ़ और आदिवासियों की विनाश लीला ही रचेंगे।

छत्तीसगढ़ किसान सभा ने कहा है कि विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने इस प्रदेश के आदिवासियों से जो वादे किए थे, सत्ता में आने के बाद भाजपा उस पर अमल करें, न कि कॉर्पोरेटपरस्त आदिवासी विरोधी रुख अपनाए।

संजय पराते
(मो) 94242-31650
संयोजक, छत्तीसगढ़ किसान सभा


Chhattisgarh Kisan Sabha (CGKS)
(Affiliate to All India Kisan Sabha – AIKS)
Noorani Chowk, Rajatalab, Raipur, Chhattisgarh

Press Release: 21.12.2023

Kisan Sabha said : BJP government should respect tribal rights and laws, demands release of Hasdev agitators

Raipur. Chhattisgarh Kisan Sabha (affiliated to All India Kisan Sabha) has strongly condemned the arrests of the agitators and villagers associated with Hasdev Aranya Bachao Sangharsh Samiti and has demanded their immediate release. Kisan Sabha has alleged that the BJP government wants to hand over the Parsa East Kete Basen coal mine to Adani and the government is suppressing the resistance against it.

In a statement issued here today, Chhattisgarh Kisan Sabha convenor Sanjay Parate said that the Chhattisgarh Assembly had passed a unanimous resolution with the support of the BJP regarding keeping the Hasdev area mining-free. Today, after coming to power, BJP is retracting from this proposal and is getting the forest cut under the shadow of police force to carry forward the mining process for Adani’s loot.

The Kisan Sabha leader has said that this step of the BJP government is anti-tribal and a violation of the Forest Rights Act, PESA Act and Land Acquisition Act, which says that tribal rights on forest land will be established first and only then with the consent of Gram Sabhas, the mining process will be proceeded. He said that instead of giving lease to the tribals occupying the forests in Hasdev area, the forest rights certificates were snatched from them by the then BJP government.

The Kisan Sabha leader has said that the destruction of Hasdev forests means the extinction of Bango Dam, destruction of environment and biodiversity, destruction of agriculture, increase in human-elephant conflict and large-scale displacement of tribals. All these factors together will create havoc for Chhattisgarh and the tribals.

Chhattisgarh Kisan Sabha has said that after coming to power, the BJP should implement the promises made to the tribals of this state while in opposition, and not adopt a pro-corporate anti-tribal stance.

Sanjay Parate
(Mo) 94242-31650
Convener, Chhattisgarh Kisan Sabha

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

“मालवाहक या मौत का सफर?” लैलूँगा में पिकअप बना ‘चलता-फिरता खतरा’, प्रशासन गहरी नींद में!

“मालवाहक या मौत का सफर?” लैलूंगा में पिकअप बना ‘चलता-फिरता खतरा’, प्रशासन गहरी नींद में! लैलूंगा में इन दिनों सड़कों पर एक खतरनाक खेल...
Latest
“मालवाहक या मौत का सफर?” लैलूँगा में पिकअप बना ‘चलता-फिरता खतरा’, प्रशासन गहरी न... सरगुजा में बिजली गिरने से बच्ची की मौत, रायपुर में आज भी अलर्ट 5 करोड़ की स्मार्ट वायरिंग में लापरवाही,मेंटेनेंस की कमी से 2 साल में ही सड़क पर... राज्य पुलिस के अफसर 23-साल में बन पा रहे आईपीएस, अफसरों को प्रमोशन देने के मामले... भोपाल हमीदिया अस्पताल में संकट: 6 महीने से वेतन नहीं, 24 लिफ्ट बंद—मरीजों की बढ़... Aaj Ka Rashifal 28 March 2026:आज किस्मत किस पर मेहरबान? जानिए सभी 12 राशियों का ... Aaj ka Panchang 28 March 2026: नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल क... लॉकडाउन की अटकलों पर विराम: वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी ने राज्यों को दिया भरो... नक्सल मुक्त क्षेत्रों के लिए ‘मिशन 30 हजार’: परिवारों की आय दोगुनी करने का लक्ष्... डीजल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म, पेट्रोल 10 सस्ता; CM विष्णुदेव साय बोले- ‘ऐतिहासिक ...