3 हजार रूपये के लिये मां की गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार….

3 हजार रूपये के लिये मां की गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार….

घरघोड़ा थाने में आरोपी दर्ज कराया था उसके मां के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की रिपोर्ट….

मर्ग जांच पर निर्दयी बेटे की करतूत का खुलासा, गमछा से गला दबाकर किया था हत्या, आरोपी को भेजा गया रिमांड पर….. *रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री लखन पटेल एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक प्रवीण कुमार मिंज ग्राम कांटाझरिया में 55 वर्षीय महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या मामले में मर्ग की सूक्ष्मता से जांच कर मामले की तह तक गये, पाये कि मृतिका के बेटे ने मात्र 3,000 रूपये प्राप्त करने के लिये अपनी मां का गला घोंट कर हत्या कर दिया और हत्या को आत्महत्या का स्वरूप देने फांसी पर लटका दिया था । मर्ग जांच पर *आरोपी रामलाल धनवार (35 साल) निवासी कांटाझरिया, घरघोड़ा* के विरूद्ध हत्या, साक्ष्य छिपाने एवं झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के अनुसार दिनांक 09.07.2022 को मृतिका सुकांति धनवार पति स्वर्गीय ननकी धनवान 55 वर्ष कांटाझरिया घरघोड़ा का बेटा रामलाल धनवार गांव वालों को बताया कि उसकी मां दोपहर के समय घर के म्यार में प्लास्टिक रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है । थाना घरघोड़ा में भी रामलाल धनवार यही बताया और मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर कराया । मर्ग क्रमांक 60/2022 धारा 174 CrPC दर्ज कर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक प्रवीण मिंज, सहायक उप निरीक्षक विलफ्रेड मसीह एवं हमराह स्टाफ जांच पर पहुंचे । मौके पर शव निरीक्षण पर जांच अधिकारी को मामला संदेहास्पद प्रतीत हुआ । गवाहों से पूछताछ, वारिसानों के कथन में जानकारी मिली की मृतिका से उसका पुत्र रामलाल धनवार ₹3000 मांग रहा था और झगड़ा किया था । पंचनामा कार्यवाही कर शव का पीएम कराया गया, पीएम रिपोर्ट पर नाक, मुंह दबाने से हृदय गति रूकने, श्वांस अवरूध होने व मृत्यु की प्रकृति “हत्यात्मक” बताया गया । थाना प्रभारी गवाहों एवं वारिसानों से बारीकी से पूछताछ कर उनका कथन लिया गया और संदेही मृतिका के बेटे रामलाल धनवार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार कर बताया कि उसकी मां 3,000 रूपये रखी थी जिसे घटना दिनांक 09.07.2022 के दोपहर मां से मांगा, नहीं देने पर जबरजस्ती ले लिया और मां के झगड़ा विवाद करने पर गमछा से गला, मुंह दबाकर हत्या कर दिया और घटना को छिपाने प्लास्टिक रस्सी से शव को म्यार पर टांग दिया था । मर्ग जांच पर *धारा 302, 201, 182, 211 IPC* की कार्रवाई करते हुए आरोपी रामलाल धनवार से हत्या में प्रयुक्त गमछा और नगदी रकम ₹600 जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...