कोतवाली पुलिस ने पिकअप चोरी के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड……

spot_img

● कोतवाली पुलिस ने पिकअप चोरी के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड……



*रायगढ़* । कोतवाली पुलिस ने पिकअप चोरी मामले में आज फरार आरोपी विजय कुमार चौहान निवासी नया लाखा, गेरवानी को गेरवानी के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी अपने साथी करण उर्फ करण चौहान 21 साल निवासी पत्थलगांव जशपुर और भड्डू यादव के साथ मिलकर बीते सितंबर माह में पिकअप वाहन को चोरी किए थे । पिकअप चोरी को लेकर 14 सिंतबर 2023 को थाना कोतवाली में संतोष शर्मा पिता सीता प्रसाद शर्मा उम्र 50 साल निवासी नया लाखा थाना कोतवाली के रिपोर्ट पर चोरी का अपराध अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर 16 सितंबर को आरोपी करण चौहान को गिरफ्तार किया गया था जिसके कब्जे से चोरी पिकअप क्रमांक सीजी 13 एल 6825 में लोड़ 2 टन छड़ समेत जप्त किया गया था । आरोपी करण चौहान द्वारा उसके साथी विजय चौहान और भड्डू यादव के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया था । प्रकरण के आरोपी विजय चौहान और भड्डू यादव घटना के बाद से फरार थे जिनकी पता तलाश कोतवाली पुलिस कर रही थी । आज दिनांक 04.01.2024 को मुखबिर सूचना पर *आरोपी विजय कुमार चौहान पिता मंगल चौहान उम्र 23 साल निवासी नया लाखा पोस्ट गेरवानी थाना कोतवाली* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । एक अन्य साथी फरार आरोपी भड्डू यादव की कोतवाली पुलिस सरगर्मी से पतासाजी कर रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...