पिकनिक स्पॉट पर युवक से झगड़ा मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने लूटपाट के अपराध में भेजा रिमांड पर*…..

spot_img

● पिकनिक स्पॉट पर युवक से झगड़ा मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने लूटपाट के अपराध में भेजा रिमांड पर…..



*रायगढ़* । चक्रधरनगर पुलिस ने जामगांव रेलवे स्टेशन के आगे पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मना रहे लोगों से जबरन शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर झगड़ा विवाद करने वाले दो आरोपी अभय यादव और राजकुमार यादव उर्फ बेड़ा को लूटपाट की गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक 3 जनवरी को कोलाईबहाल जामगांव में रहने वाले संजय चौहान पिता पंचराम चौहान उम्र 29 साल द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 3 जनवरी को उसका पूरा परिवार जामगांव रेलवे स्टेशन के आगे पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने गए थे दोपहर करीब 1:30 बजे जामगांव डिपापारा का अभय यादव और राजकुमार उर्फ बेड़ा यादव शराब के नशे में वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगे जिसे संजय ने पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा है यहां से चले जाओ कहने पर दोनों उससे हाथ मुक्का, डंडा से मारपीट कर उसके जेब में रखे ₹500 निकाल लिए और भाग गए । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आहत संजय चौहान का मुलाहिजा कराया गया । अपराध विवेचना में ग्राम कोलाईबहाल जामगांव पहुंचे थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर व उनके स्टाफ द्वारा आहत संजय चौहान और गवाहों का बयान लिया गया जिसमें आरोपियों द्वारा डरा धमकाकर मारपीट कर ₹500 की लूट करना पाए जाने से अपराध में *धारा 394 आईपीसी विस्तारित* कर दोनों आरोपी अभय यादव पिता कार्तिक राम यादव उम्र 21 साल और राजकुमार यादव उर्फ बेड़ा पिता बिहारी यादव उम्र 37 साल निवासी कोलाईबहाल जामगांव डिपा पारा थाना चक्रधरनगर को हिरासत में लिया गया जिनसे लूट की रकम से शेष बचे ₹200 नगद और मारपीट में प्रयुक्त डंडे को जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...