spot_img
spot_img

हरियाणा के 48 भाजपा विधायक आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, मुख्यमंत्री सैनी और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में होगी बैठक

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली में शाम 4 से 6 बजे तक प्रस्तावित बैठक में सरकार के 13 कैबिनेट मंत्री भी होंगे शामिल

नई दिल्ली। हरियाणा भाजपा के संगठन में हालिया बदलाव के बाद राज्य के सभी 48 भाजपा विधायक आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से विधायकों के साथ बैठक के लिए शाम 4 बजे से 6 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

बैठक का नेतृत्व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता करेंगी। बैठक में हरियाणा सरकार के सभी 13 कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे। हालांकि, बैठक का आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि इसमें संगठन और सरकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हो सकती है।

नई प्रदेश अध्यक्ष की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बनी रूपरेखा

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हालिया मुलाकात के दौरान सभी विधायकों के साथ सामूहिक बैठक की रूपरेखा तैयार हुई थी। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री ने हरियाणा के विधायकों से एक साथ मुलाकात की इच्छा जताई थी।

इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय से विधायकों के लिए बैठक का समय मांगा गया था। अब सभी भाजपा विधायक एक साथ दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।

स्मृति ईरानी के भी बैठक में शामिल होने की चर्चा

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने 23 सितंबर को संगठनात्मक बदलाव के तहत स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी नियुक्त किया था। प्रभारी नियुक्त होने के बाद यह पहला अवसर है, जब हरियाणा के सभी भाजपा विधायक एक साथ दिल्ली में बैठक करेंगे।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के साथ होने वाली इस बैठक में भाजपा की नई हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी भी शामिल हो सकती हैं। हालांकि, उनकी भागीदारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: लारीपानी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की कथित अनुपस्थिति पर सवाल, BEO बोले—नोटिस जारी करूंगा

लैलूंगा के छात्रावास में छात्राओं की देखरेख को लेकर उठे सवाल; बिना छुट्टी अनुपस्थित रहने के आरोपों की जांच की मांग, उपस्थिति और अवकाश...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh News: लारीपानी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की कथित अनुपस्थिति पर सवाल, BEO बोले—नोटिस जारी करूंगा

लैलूंगा के छात्रावास में छात्राओं की देखरेख को लेकर उठे सवाल; बिना छुट्टी अनुपस्थित रहने के आरोपों की जांच की मांग, उपस्थिति और अवकाश...

RAIGARH NEWS

लैलूँगा में छात्रावास व्यवस्था पर बड़ा सवाल! अधीक्षिका की कथित गैरहाजिरी पर मचा हड़कंप, BEO बोले—“छुट्टी नहीं ली है, नोटिस जारी करता हूं!”🔥 छात्रावास...

लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप!छात्रावास की अधीक्षिका पर मनमानी के सवाल! स्कूल और हॉस्टल से कथित तौर पर नदारद, मुकडेगा...