WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

कोतरारोड़ पुलिस ने टाटा मैजिक वाहन और मोटरसाइकिल से लोहे गेट चुराने आये चार चोरों को किया गिरफ्तार…..

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

कोतरारोड़ पुलिस ने टाटा मैजिक वाहन और मोटरसाइकिल से लोहे गेट चुराने आये चार चोरों को किया गिरफ्तार…..

● *आरोपियों से लोहे का गेट, चोरी में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन और मोटर सायकल बरामद, आरोपी गये जेल*…..

*रायगढ़* । कल दिनांक 04/01/2024 को कोतरारोड़ पुलिस ने लोहे के गेट चोरी के मामले में जूटमिल इलाके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से लोहे का गेट और वजनी गेट को चोरी कर ले जाने में प्रयुक्त टाटा मैजिक (छोटा हाथी) वाहन, मोटर सायकल की जप्ती कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

कल 04 जनवरी को थाना कोतरारोड़ में ग्राम गोर्रा निवासी अखिलेश पटेल (34 साल) रिपोर्ट दर्ज कराया कि कल सुबह उसे ग्राम कुरमापाली से सूचना मिली कि उसके कुरमापाली मकान के पास 3-4 व्यक्ति मोटर सायकल और छोटा हाथी वाहन में आये हैं जो मकान में रखे लोहे के गेट को चोरी के लिये ताक रहे हैं । सूचना पाकर तुरंत गांव वाले घर पर गया पता चला कि चार लोग मोटरसाइकिल और टाटा मैजिक (छोटा हाथी) वाहन क्र0 CG 13 L 9474 में आये थे जिसे सोनकर पारा का रंजित ठाकुर चला रहा था जो लोहे का दरवाजा को चोरी कर चार पहिया वाहन में लोड कर मोटर सायकल और छोटा हाथी में भागे हैं । थाना कोतरारोड़ में संदेहियों पर चोरी का अपराध दर्ज कर देर रात थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक विजय चेलक अपने स्टाफ के साथ जूटमिल क्षेत्र में दबिश देकर संदेही रंजित ठाकुर को हिरासत में लिया गया जिसने अपने साथी शिव प्रसाद विश्वकर्मा, शंभू चौहान और त्रिपत चौहान के साथ मिलकर लोहे का गेट को चोरी करना स्वीकार किया है । कोटरारोड़ पुलिस ने आरोपी (1) रंजित ठाकुर पिता स्व. कमल देव ठाकुर उम्र 51 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 38 सोनकर पारा थाना जूटमिल रायगढ़ (2) शिवप्रसाद विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय महेत्तर विश्वकर्मा 33 साल इतवारी बाजार शहीद चौंक थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ (3) शंभू चौहान पिता कृष्णा चौहान उम्र 34 साल निवासी कयाघाट थाना जूटमिल रायगढ़ (4) त्रिपत चौहान पिता घासीराम चौहान उम्र 31 साल निवासी कयाघाट थाना जूटमिल रायगढ़ को हिरासत में लिया गया । आरोपियों के कब्जे से चोरी गया लोहे का गेट और चोरी में प्रयुक्त टाटा मैजिक (छोटा हाथी वाहन) CG 13 L 9474 और मोटरसाइकिल CG 13 Z 8029 को जब्त कर बरामद किया गया है, आरोपियों को आज चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । एसएसपी सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं डीएसपी निकता तिवारी के मार्गदर्शन पर आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक विजय चेलक, सहायक उप निरीक्षक हेम सागर पटेल, एएसआई कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, आरक्षक राजेश खांडे की अहम भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

टीएस सिंहदेव का लैलूँगा दौरा : ओमसागर पटेल के घर चाय पर सियासी गुफ्तगू, कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू!

लैलूंगा में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की दस्तक, चाय की चुस्की के साथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद—स्थानीय सियासत में बढ़ी हलचल लैलूंगा। छत्तीसगढ़ के पूर्व...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS