spot_img
Thursday, February 19, 2026
Thursday, February 19, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

कोतवाली पुलिस ने आदतन बदमाश निरंजन दीप को लूटपाट के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा जेल….

कोतवाली पुलिस ने आदतन बदमाश निरंजन दीप को लूटपाट के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा जेल….

आरोपी पर थाना कोतवाली और जूटमिल में दर्ज है लूटपाट का अपराध….

*रायगढ़* । कल 05 जनवरी के शाम कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के आदतन बदमाश *निरंजन दीप पिता महेश दीप उम्र 23 साल निवासी बापूनगर थाना कोतवाली रायगढ़* को लूटपाट के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है । थाना कोतवाली में आरोपी निरंजन दीप के विरुद्ध 4 जनवरी को विरेन्द्र भोपे निवासी इंदिरा नगर गांधी रायगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसकी रामभांठा मेन रोड राम मंदिर के पास किराना दुकान है, जहां 31 दिसंबर की रात निरंजन दीप दुकान आकर डरा धमकाकर ₹1500 लूट लिया । रिपोर्टकर्ता ने बताया कि निरंजन दीप चाकू पकड़ा रहता है और पहले भी दुकान में आकर डरा धमका कर रुपए ले गया था । वहीं थाना जूटमिल में भी 4 जनवरी को निरंजन दीप के विरुद्ध रामभांठा दुर्गा मंदिर चौक पर रहने वाले अरुण अजगले के द्वारा 3 जनवरी के शाम कयाघाट मुक्तिधाम के पास निरंजन दीप द्वारा चाकू दिखाकर ₹1000 लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । दोनों ही थानों में आरोपी निरंजन दीप के विरुद्ध लूट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है । आरोपी निरंजन पर मिल रही शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा तत्काल स्टाफ के साथ आरोपी के सकुनत पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया । आरोपी निरंजन दीप के मेमोरंडम पर ₹1000 और घटना में प्रयुक्त एक चाकू जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पेश कर जेल भेजा गया है । बदमाश की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, आरक्षक गोविंद पटेल की अहम भूमिका रही है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भुईयां व्हाट्सऐप चैटबॉट से ले सकेंगे घर बैठे राजस्व सेवाओं का लाभव्हाट्सऐप चैटबॉट नंबर 72890-56060 पर साझा करें समस्या, होगा त्वरित निराकरण

भुईयां व्हाट्सऐप चैटबॉट से ले सकेंगे घर बैठे राजस्व सेवाओं का लाभव्हाट्सऐप चैटबॉट नंबर 72890-56060 पर साझा करें समस्या, होगा त्वरित निराकरणरायगढ़, 18 फरवरी...
Latest
भुईयां व्हाट्सऐप चैटबॉट से ले सकेंगे घर बैठे राजस्व सेवाओं का लाभ

व्हाट्स...
श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आ... रायगढ़ जिले के उत्खनन प्रभावित वनांचल क्षेत्रों की बदलेगी तस्वीर, 32 करोड़ 12 लाख ... कुरमापाली में पीडीएस दुकान संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित
भुईयां व्हाट्सऐप चैटबॉट से ले सकेंगे घर बैठे राजस्व सेवाओं का लाभ

व्हाट्स...
खुद को बताया कलेक्ट्रेट का बड़ा अफसर, नौकरी लगवाने के नाम पर दो युवकों से ठग लिए... BIG BREAKING : ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अलग-अलग चार का... कलेक्ट्रेट परिसर में नई पार्किंग व्यवस्था लागू, छह जोन निर्धारित
आई.एम.ए.रायगढ़ ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल को 100 बेडशीट प्रदान की
आई.एम.ए.रायगढ़ ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल को 100 बेडशीट प्रदान की