spot_img
spot_img

धरमजयगढ़ के सेवा संकल्प शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

spot_img
spot_img
spot_img

प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को मिले भवन अनुज्ञा पत्र, पूर्ण आवास की चाबी पाकर खिले चेहरे

रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। शासन के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में 1 से 7 अक्टूबर तक शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में शिविर लगाया गया, जहां नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को मिली बड़ी सुविधा

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र वितरित किए गए। वहीं योजना के तहत पूर्ण हो चुके आवासों के हितग्राहियों को लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने आवास की चाबी सौंपी। घर की चाबी मिलने पर हितग्राहियों में खुशी का माहौल नजर आया।

स्वास्थ्य जांच से लेकर प्रमाण पत्रों तक मिली सेवाएं

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। नागरिकों की विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई। इसके अलावा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, अनापत्ति प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं से संबंधित जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।

शहरी क्षेत्रों में सोलर पैनल लगाने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया गया तथा इससे होने वाले लाभों की जानकारी साझा की गई। वहीं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी हितग्राहियों को जानकारी दी गई। इस दौरान स्वच्छता दीदियों का सम्मान भी किया गया।

सांसदों ने योजनाओं का लाभ लेने किया प्रेरित

लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं और सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने हितग्राहियों से शासन की योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने लोगों से अन्य नागरिकों को भी योजनाओं की जानकारी देने की अपील की।

26 प्रमुख योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास

शासन के अनुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविरों का उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प को आगे बढ़ाना और केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना है।

अभियान के तहत आयोजित शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को शासन की 26 प्रमुख हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही परिवारों की सहभागिता के माध्यम से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

शिविर में अरूणधर दीवान, सत्यानंद राठिया सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का कार्यक्रम 16 अक्टूबर को,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे अध्यक्षता...

बिलासपुर - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम 16 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 11 बजे...

CHHATTISGARH NEWS

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का कार्यक्रम 16 अक्टूबर को,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे अध्यक्षता...

बिलासपुर - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम 16 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 11 बजे...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना : नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया      ...