‘मेरे सपनों का भारत’ में स्नेहा चंद्रा ने लहराया परचम

spot_img


ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर बिर्रा का बढ़ाया मान, स्नेहा की प्रभावशाली वाणी ने अतिथियों और निर्णायकों को किया प्रभावित

बिर्रा, जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बम्हनीडीह द्वारा आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ विषयक ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में शासकीय डीडीएस पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिर्रा की कक्षा आठवीं की होनहार छात्रा स्नेहा चंद्रा, पिता सुदामा प्रसाद चंद्रा (डभराखुर्द), ने अपनी ओजपूर्ण वाणी, आत्मविश्वास और प्रभावशाली प्रस्तुति से ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं बिर्रा क्षेत्र का नाम रोशन किया।

1 अक्टूबर 2026 को बीआरसीसी बम्हनीडीह में आयोजित इस प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मंच पर स्नेहा ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपने विचारों को बेहद सहज, स्पष्ट और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। उसकी बोलने की शैली, विषय पर पकड़ और आत्मविश्वास ने उपस्थित अतिथियों एवं निर्णायक मंडल का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता में स्नेहा की प्रस्तुति को उत्कृष्ट मानते हुए निर्णायक मंडल ने उसे प्रथम स्थान प्रदान किया। वहीं अन्य प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष गनन जयपुरिया, जिला पंचायत सभापति आशा साव, जिला पंचायत सभापति मोहनकुमारी साहू, जनपद पंचायत सभापति अमिता लहरें, नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश डड़सेना, जनपद पंचायत अध्यक्ष मनीषा चौहान, जनपद उपाध्यक्ष उत्तरा सिदार, एपीसी हेमलता शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सूर्यवंशी, नायब तहसीलदार संजय बरेठ, जनपद अध्यक्ष सलाहकार गोकुल जायसवाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी, बीआरसी एच.के. बेहार, पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुर्रे, ब्लॉक समन्वयक साक्षर भारत डॉ. उमेश दुबे, प्राचार्य शिव पटेल, एसपी तिवारी समन्वयक सहित शिक्षक, पालक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बीईओ बसंत चतुर्वेदी की अगुवाई में प्रतिभाओं को मिल रहा मंच

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और विचारों को मंच पर रखने का अवसर दिया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी की अगुवाई में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उनमें आत्मविश्वास विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

स्नेहा की सफलता से बिर्रा में खुशी की लहर

स्नेहा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधान पाठक एवं समस्त शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल एवं यशस्वी भविष्य की कामना की। मीडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी ने भी स्नेहा की सफलता पर गौरवान्वित महसूस करते हुए उसे बधाई दी। स्नेहा की उपलब्धि से बिर्रा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

कार्यक्रम का सफल संचालन एस.एल. कंवर द्वारा किया गया।यदि

spot_img
spot_img

Recent Posts

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

RAIGARH NEWS

02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्टरायगढ़, 2 अक्टूबर । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार...