spot_img
spot_img

आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन प्रणाली को लेकर रायगढ़ में प्रशिक्षण कार्यशाला, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई तकनीकी जानकारी

spot_img
spot_img
spot_img

नई वित्तीय प्रबंधन प्रणाली से बजट निर्माण और शासकीय वित्तीय प्रक्रियाएं होंगी अधिक सुगम एवं पारदर्शी, विभागीय अमले को दिया गया प्रशिक्षण।

रायगढ़, 19 नवंबर 2026। शासकीय वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को आधुनिक, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में जिला कोषालय रायगढ़ द्वारा आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन प्रणाली को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। कैरियर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, चिटकाकानी में आयोजित इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागों के तकनीकी दक्ष अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी चंद्रपाल सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में संचालक, कोष एवं लेखा द्वारा नियुक्त मास्टर ट्रेनरों ने नई प्रणाली की कार्यप्रणाली और तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। इसमें जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के अधीनस्थ कंप्यूटर एवं तकनीकी कार्यों का ज्ञान रखने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को शामिल किया गया।

बजट निर्माण से लेकर डिजिटल वित्तीय प्रक्रियाओं की दी जानकारी

कार्यशाला में मास्टर ट्रेनरों ने आईएफएमआईएस नेक्स्ट जेन प्रणाली के माध्यम से बजट निर्माण की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया। इसके साथ ही नई प्रणाली के उपयोग, संचालन और विभिन्न वित्तीय प्रक्रियाओं के डिजिटल क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी प्रशिक्षण दिया गया।

विभागीय कार्यों में तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर जोर

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अधिकारी-कर्मचारियों को नई वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के अनुरूप दक्ष बनाना और विभागीय कार्यों में इसके प्रभावी उपयोग के लिए तैयार करना रहा। नई प्रणाली के उपयोग से शासकीय वित्तीय प्रक्रियाओं के संचालन में तकनीकी दक्षता बढ़ने के साथ कार्यों को अधिक व्यवस्थित, सुगम और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

CHHATTISGARH NEWS

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: गेजामुड़ा में लगातार दूसरे दिन कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों से 12.250 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई। रायगढ़, 19 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब...