spot_img
spot_img

रायगढ़ की जल निकासी व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, तीन प्रमुख नालों का निर्माण 20 दिन में पूरा करने के निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सड़क और नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, शहर के करीब 30 प्रतिशत हिस्से का बारिश का पानी इन्हीं नालों से होता है निकास।

रायगढ़, 19 नवंबर 2026। शहर की जल निकासी व्यवस्था और यातायात को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को गति देने की कवायद तेज हो गई है। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी के निर्देशन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने गुरुवार को शहर के विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तीन प्रमुख नाली निर्माण कार्यों को आगामी 20 दिनों के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

नगर निगम कार्यालय और अस्पताल के बीच बनेगी 6 मीटर चौड़ी सड़क

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सबसे पहले नगर निगम कार्यालय और अस्पताल के बीच से गुजरने वाली सड़क का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अभियंताओं को इस मार्ग पर तत्काल 6 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण शुरू कर निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

गद्दी चौक से अग्रसेन चौक तक बनेगी नाली

इसके बाद कलेक्टर ने गद्दी चौक से नगर निगम कार्यालय होते हुए अग्रसेन चौक तक बाईं ओर प्रस्तावित नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।

नाली निर्माण से सड़क की चौड़ाई में होगी 2 मीटर की वृद्धि

कलेक्टर ने पुराने आरपीएफ पोस्ट से शनि मंदिर मोड़ तक निर्माणाधीन नाली का भी निरीक्षण किया। इस नाली के निर्माण से संबंधित मार्ग की चौड़ाई में लगभग 2 मीटर की वृद्धि होगी। इससे सड़क पर आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और इसे समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

20 दिनों में पूरा होगा तीनों नालों का निर्माण

कलेक्टर ने तीनों नाली निर्माण कार्यों को शहर की जल निकासी व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी 20 दिनों के भीतर इनका निर्माण पूरा किया जाए। इन नालों के माध्यम से शहर के लगभग 30 प्रतिशत हिस्से का वर्षा जल निकास होता है। निर्माण पूरा होने के बाद बारिश के पानी की निकासी अधिक व्यवस्थित होगी। साथ ही ड्रेन-टू-ड्रेन बीटी सड़क निर्माण का रास्ता भी साफ होगा।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया, उप अभियंता सौरभ आलोक साहू, मुन्ना ओझा सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

CHHATTISGARH NEWS

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: गेजामुड़ा में लगातार दूसरे दिन कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों से 12.250 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई। रायगढ़, 19 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब...