spot_img
spot_img

जलवायु परिवर्तन से बढ़ रहीं स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां, बचाव के उपायों पर स्वास्थ्य विभाग ने दिया प्रशिक्षण

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़ में राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, बढ़ते तापमान, अनियमित मानसून और जल संकट के स्वास्थ्य पर प्रभावों की दी गई जानकारी।

रायगढ़, 19 नवंबर 2026। जलवायु परिवर्तन का असर अब केवल पर्यावरण तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसका प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। बढ़ते तापमान, अनियमित मानसून, गर्मी और जल संकट जैसी परिस्थितियों से उत्पन्न स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों और उनसे बचाव के उपायों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया।

सीएमएचओ ने बताए जलवायु परिवर्तन के स्वास्थ्य पर प्रभाव

राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ के आरोग्यम सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत ने जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों पर जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बढ़ता तापमान, मौसम में अनियमितता और जल संकट कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में इन परिस्थितियों को समझना और समय रहते बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां करना बेहद जरूरी है।

औद्योगिक प्रदूषण और हरित क्षेत्रों में कमी भी चिंता का विषय

प्रशिक्षण में बताया गया कि औद्योगिक गतिविधियों, वाहनों से निकलने वाले उत्सर्जन और हरित क्षेत्रों में कमी का असर पर्यावरण के संतुलन पर पड़ता है। इससे स्थानीय आबोहवा और जनस्वास्थ्य प्रभावित हो सकते हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने, अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पुराने पेड़ों का संरक्षण करने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों का बेहतर प्रबंधन, औद्योगिक एवं वाहन प्रदूषण पर नियंत्रण और प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने जैसे उपायों को भी महत्वपूर्ण बताया गया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी

प्रशिक्षण में कहा गया कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करना केवल शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी भी आवश्यक है। पानी और बिजली की बचत, पौधों का संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग और प्रदूषण कम करने जैसे छोटे-छोटे प्रयास पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

CHHATTISGARH NEWS

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: गेजामुड़ा में लगातार दूसरे दिन कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों से 12.250 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई। रायगढ़, 19 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब...