spot_img
spot_img

जनजातीय गौरव दिवस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष #नितिन_नवीन जी के प्रथम आगमन को सफल बनाने भाजपा मंडल जवाली ने बनाई रणनीति,मंडलप्रभारी चूलेश्वर_राठौर ने संगठनात्मक तैयारियों पर किया विस्तृत विचार-विमर्श

spot_img
spot_img
spot_img

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली की मासिक बैठक 13 नवंबर को शुक्लाखार स्थित बिंझवार भवन में मंडल प्रभारी श्री चूलेश्वर राठौर जी की विशेष उपस्थिति एवं मंडल अध्यक्ष श्री श्रवण तंवर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में मंडल प्रभारी चूलेश्वर राठौर जी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, संगठनात्मक अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति समर्पित कार्यकर्ता हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका से ही संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी स्वरूप मिलता है।

बैठक का प्रमुख विषय आगामी जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मंडल जवाली की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। इस संबंध में मंडल प्रभारी श्री राठौर ने कार्यकर्ताओं की भागीदारी, वाहन व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर पदाधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया तथा सभी को समन्वित रूप से तैयारियां पूर्ण करने की बात कही।

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के प्रथम आगमन को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। उनके स्वागत एवं प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक रणनीति तैयार की गई। मंडल प्रभारी श्री चूलेश्वर राठौर ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा संगठन की गरिमा के अनुरूप सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष श्री श्रवण तंवर, मंडल उपाध्यक्ष श्री श्याम सुंदर पटेल, मंडल महामंत्री श्री महेन्द्र यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री हरीश कश्यप, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्री मोहन दास, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती लीला रजवाड़े, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष श्री द्विजेश मरकाम, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री श्याम लाल यादव, ओबीसी मोर्चा महामंत्री श्री देवेंद्र साहू, श्री सिरस पाल महंत तथा बूथ अध्यक्ष श्री लखन लाल यादव, श्री प्रेम पटेल, श्री तीरथ राम एवं श्री गणेश कश्यप सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर सार्थक चर्चा हुई। मंडल प्रभारी श्री चूलेश्वर राठौर के मार्गदर्शन में सभी पदाधिकारियों ने संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनजातीय लोककला और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, इसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी : रामविचार नेताम

रायगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य एवं आदिवासी लोक कला महोत्सव का भव्य आयोजन, विभिन्न जिलों के कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां रायगढ़। संत...

CHHATTISGARH NEWS

जनजातीय लोककला और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, इसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी : रामविचार नेताम

रायगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य एवं आदिवासी लोक कला महोत्सव का भव्य आयोजन, विभिन्न जिलों के कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां रायगढ़। संत...

RAIGARH NEWS

जनजातीय लोककला और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, इसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी : रामविचार नेताम

रायगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य एवं आदिवासी लोक कला महोत्सव का भव्य आयोजन, विभिन्न जिलों के कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां रायगढ़। संत...