spot_img
spot_img

16 से 24 नवंबर तक बंद रहेंगी PLI और RPLI की सेवाएं, 15 नवंबर तक जमा करें प्रीमियम

spot_img
spot_img
spot_img

नई बीमा प्रबंधन प्रणाली लागू होने के कारण डाक विभाग ने लिया फैसला, डाकघर और ऑनलाइन माध्यमों से नहीं हो सकेंगे बीमा संबंधी लेन-देन

रायगढ़। डाक विभाग की पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (PLI) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) सेवाएं 16 से 24 नवंबर 2026 तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। नई बीमा प्रबंधन समाधान (IMS) प्रणाली लागू करने के कारण यह व्यवस्था की गई है। इस दौरान डाकघरों, ग्राहक सेवा केंद्रों (CPC) और ऑनलाइन माध्यमों से बीमा संबंधी लेन-देन एवं सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

15 नवंबर तक जमा करना होगा प्रीमियम

डाक विभाग ने सभी पीएलआई और आरपीएलआई पॉलिसीधारकों से अपील की है कि वे 15 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक अपना नवीनीकरण प्रीमियम और अन्य बकाया राशि जमा कर दें। इसके अलावा बीमा से जुड़े लंबित लेन-देन और सेवा संबंधी अनुरोध भी निर्धारित समय-सीमा से पहले पूरे कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

25 नवंबर से दोबारा शुरू होंगी सेवाएं

विभाग के अनुसार नई बीमा प्रबंधन समाधान (IMS) प्रणाली को देशभर में 25 नवंबर 2026 से लागू किया जाना निर्धारित है। सिस्टम के सुचारू रूप से शुरू होने के बाद पीएलआई और आरपीएलआई की सेवाएं नियमित रूप से बहाल कर दी जाएंगी। जिन ग्राहकों के लेन-देन सेवा बंद रहने की अवधि में पूरे नहीं हो पाएंगे, वे सेवाएं बहाल होने के बाद संबंधित कार्य करा सकेंगे।

ग्राहक सेवा केंद्र से ले सकेंगे सहायता

डाक विभाग ने पॉलिसीधारकों से समय रहते प्रीमियम जमा करने और जरूरी कार्य पूरे करने की अपील की है। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए ग्राहक अपने संबंधित पीएलआई/आरपीएलआई सेल्सफोर्स अथवा ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनजातीय लोककला और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, इसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी : रामविचार नेताम

रायगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य एवं आदिवासी लोक कला महोत्सव का भव्य आयोजन, विभिन्न जिलों के कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां रायगढ़। संत...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS