spot_img
spot_img

घरघोड़ा आईटीआई में 20 नवंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला, 241 पदों पर भर्ती का अवसर

spot_img
spot_img
spot_img

तीन निजी कंपनियां करेंगी चयन, 10वीं-12वीं पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा और बीटेक अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा

रायगढ़। जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 नवंबर 2026 को शासकीय आईटीआई घरघोड़ा में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में तीन निजी कंपनियों द्वारा कुल 241 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

तीन कंपनियों में अलग-अलग पदों पर होगी भर्ती

जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार रोजगार मेले में स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड रायपुर और टीपीएल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद शामिल होंगी।

स्वतंत्र माइक्रोफिन में फील्ड ऑफिसर के 30 पदों पर 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वहीं जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर में टेक्नीशियन के 15 पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा तथा सुपरवाइजर के एक पद के लिए डिप्लोमा या बीटेक की योग्यता निर्धारित की गई है।

टीपीएल सर्विस में 195 पदों पर भर्ती

टीपीएल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सबसे अधिक 195 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें टेक्नीशियन, फिटर, गैस कटर, ग्राइंडर ऑपरेटर, लेथ मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, टर्नर, क्रेन ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर और हेल्पर के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए आईटीआई, डिप्लोमा एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। संबंधित पदों के लिए दो वर्ष का कार्यानुभव अनिवार्य होगा।

14 से 25 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

टीपीएल सर्विस के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 14 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र जेएसपीएल रायगढ़ रहेगा।

ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों का ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीयन नहीं हुआ है, उनके लिए रोजगार मेला स्थल पर ही पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ 20 नवंबर को सुबह 10:30 बजे शासकीय आईटीआई घरघोड़ा पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। रिक्त पदों, योग्यता और अन्य शर्तों की जानकारी ई-रोजगार पोर्टल अथवा संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनजातीय लोककला और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, इसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी : रामविचार नेताम

रायगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य एवं आदिवासी लोक कला महोत्सव का भव्य आयोजन, विभिन्न जिलों के कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां रायगढ़। संत...

CHHATTISGARH NEWS

जनजातीय लोककला और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, इसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी : रामविचार नेताम

रायगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य एवं आदिवासी लोक कला महोत्सव का भव्य आयोजन, विभिन्न जिलों के कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां रायगढ़। संत...

RAIGARH NEWS

जनजातीय लोककला और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, इसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी : रामविचार नेताम

रायगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य एवं आदिवासी लोक कला महोत्सव का भव्य आयोजन, विभिन्न जिलों के कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां रायगढ़। संत...