spot_img
spot_img

बिरसा मुंडा जयंती पर धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह, 50 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल

spot_img
spot_img
spot_img

राज्यसभा सांसद नितिन नवीन होंगे मुख्य अतिथि, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दशहरा मैदान पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

रायगढ़। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ स्थित दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न जनजातीय समाजों के 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। समारोह में राज्यसभा सांसद नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

तैयारियों का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण

समारोह की तैयारियों का जायजा लेने वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी गुरुवार को धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आवागमन, सुरक्षा और पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएं। साथ ही आयोजन स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

प्रदर्शनी स्टॉलों में दिखेगी जनजातीय विकास की तस्वीर

वित्त मंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से तैयार किए जा रहे प्रदर्शनी स्टॉलों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों और युवाओं को जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, उपलब्धियों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से परिचित कराया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना के अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनजातीय इतिहास, संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।

जनजातीय नायकों के संघर्ष और बलिदान को किया जाएगा याद

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस केवल स्मृति दिवस नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान को याद करने का अवसर है। भगवान बिरसा मुंडा सहित अनेक जनजातीय वीरों ने अंग्रेजी शासन, अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष कर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी।

छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह और वीर गुंडाधुर जैसे महान जनजातीय नायकों का संघर्ष और बलिदान आज भी सामाजिक स्वाभिमान, न्याय और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार योजनाओं की मिलेगी जानकारी

समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, कृषि, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित जनजातीय हितग्राहियों की सफलता और उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। जनजातीय गौरव सप्ताह के माध्यम से बस्तर से सरगुजा तक फैली छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोकनृत्य, लोकगीत, हस्तशिल्प और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया जाएगा।

बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए किया संघर्ष

भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलिहातू गांव में हुआ था। मुंडा जनजाति में जन्मे बिरसा मुंडा को आदिवासी समाज धरती आबा यानी धरती का पिता कहकर सम्मान देता है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत और शोषणकारी जमींदारी व्यवस्था के खिलाफ आदिवासी समाज को संगठित कर संघर्ष का नेतृत्व किया।

जल, जंगल और जमीन पर जनजातीय समुदायों के पारंपरिक अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने आंदोलन किया। सामाजिक सुधारक के रूप में उन्होंने समाज को कुरीतियों, अंधविश्वास और नशे से दूर रहने तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने का संदेश दिया।

9 जून 1900 को रांची जेल में उनका निधन हो गया। उनके संघर्ष और योगदान को सम्मान देने के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

निरीक्षण के दौरान ये रहे उपस्थित

इस दौरान अरुणधर दीवान, जगन्नाथ पाणिग्राही, गोपाल अग्रवाल, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन आघात: बोदाटिकरा मार्ग पर 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, अवैध बिक्री के लिए ले जा रहा था शराब; 1,400 रुपये की महुआ शराब जब्त रायगढ़। अवैध शराब की...

CHHATTISGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: बोदाटिकरा मार्ग पर 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, अवैध बिक्री के लिए ले जा रहा था शराब; 1,400 रुपये की महुआ शराब जब्त रायगढ़। अवैध शराब की...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: बोदाटिकरा मार्ग पर 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, अवैध बिक्री के लिए ले जा रहा था शराब; 1,400 रुपये की महुआ शराब जब्त रायगढ़। अवैध शराब की...