spot_img
spot_img

रायगढ़ के दिव्यांग मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, 20 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

spot_img
spot_img
spot_img

10वीं में कुलदीप राठिया ने हासिल किए 91.16 प्रतिशत अंक

रायगढ़, 12 नवंबर 2026। जिले में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। समाज कल्याण विभाग ने ‘क्षितिज अपार संभावनाएं’ योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी है। साथ ही सूची पर दावा-आपत्ति भी आमंत्रित की गई है।

12वीं में नूपुर पटेल ने प्राप्त किए 93.60 प्रतिशत अंक

समाज कल्याण विभाग के उप संचालक के अनुसार, कक्षा 10वीं में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहिरकेला, घरघोड़ा के दृष्टिबाधित विद्यार्थी कुलदीप राठिया ने 91.16 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं, कक्षा 12वीं में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा की अस्थिबाधित छात्रा नूपुर पटेल ने 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

10वीं के लिए 2 हजार और 12वीं के लिए 5 हजार रुपये

योजना के प्रावधानों के तहत कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले चयनित दिव्यांग विद्यार्थी को 2 हजार रुपये और कक्षा 12वीं के विद्यार्थी को 5 हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

20 नवंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं दावा-आपत्ति

जारी चयन सूची को लेकर किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति दर्ज कराने के इच्छुक व्यक्ति संबंधित प्रमाण पत्रों के साथ 20 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कार्यालयीन समय में कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, जिला रायगढ़ में जमा करना होगा। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाले दावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन आघात: बोदाटिकरा मार्ग पर 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, अवैध बिक्री के लिए ले जा रहा था शराब; 1,400 रुपये की महुआ शराब जब्त रायगढ़। अवैध शराब की...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS