spot_img
spot_img

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में लापता दो SPO के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान

spot_img
spot_img
spot_img

मारवाह के देहरना जंगल में चलाया गया था तलाशी अभियान, दोनों जवानों के सर्विस हथियार भी गायब; आतंकियों की संलिप्तता की आशंका

सर्च ऑपरेशन में मिले दोनों जवानों के शव

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मारवाह क्षेत्र में लापता हुए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव बरामद कर लिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों जवानों के शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं। मृतकों की पहचान ऋषिपाल और बॉबी चंद के रूप में हुई है। दोनों स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) का हिस्सा थे।

ड्यूटी पर जाते समय रास्ते से हुए थे लापता

जानकारी के अनुसार, दोनों SPO कियार दच्छन से अपर रिज देहरना के इंदरवन इलाके में बसनान स्थित सेना की 17 राष्ट्रीय राइफल्स की टीम को रिलीव करने जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया था कि दोनों जवान कियार कैंप से ढारना-मारवाह स्थित सेना की चौकी के लिए निकले थे, लेकिन निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचे।

मोबाइल बंद होने के बाद बढ़ी थी चिंता

शुरुआत में दोनों जवानों के मोबाइल फोन पर संपर्क हो रहा था, लेकिन कुछ समय बाद उनके नंबर बंद हो गए। इसके बाद उनकी लोकेशन और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इसी बीच मारवाह के देहरना जंगल क्षेत्र में फायरिंग की आवाज सुनाई देने की जानकारी भी सामने आई थी।

सर्विस हथियार नहीं मिले, आतंकी संलिप्तता की आशंका

अधिकारियों के अनुसार, दोनों मारे गए जवानों के सर्विस हथियार बरामद नहीं हुए हैं। हथियारों का गायब होना मामले को संदिग्ध बना रहा है और इसमें आतंकियों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना की परिस्थितियों और इसके पीछे की वजह की जांच की जा रही है।

दुर्गम पहाड़ी इलाकों में चलाया गया संयुक्त तलाशी अभियान

दोनों जवानों के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। सुरक्षा बलों की टीमें दुर्गम पर्वतीय वन क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में तैनात की गई थीं। अभियान का उद्देश्य लापता जवानों का पता लगाने के साथ उनके गायब होने की परिस्थितियों का पता लगाना था। इसी तलाशी अभियान के दौरान दोनों के शव बरामद किए गए।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी का 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात दौरा, 15,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

बेंगलुरु मेट्रो के नए चरण को दिखाएंगे हरी झंडी, देश की सबसे बड़ी भूमिगत एलपीजी भंडारण सुविधा राष्ट्र को करेंगे समर्पित प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण...

CHHATTISGARH NEWS

प्रधानमंत्री मोदी का 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात दौरा, 15,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

बेंगलुरु मेट्रो के नए चरण को दिखाएंगे हरी झंडी, देश की सबसे बड़ी भूमिगत एलपीजी भंडारण सुविधा राष्ट्र को करेंगे समर्पित प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में अवैध महुआ शराब पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई, 105 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत ग्राम कलमी में छापेमारी, 10,500 रुपये की शराब जब्त; आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया बिक्री के लिए बाड़ी में...