spot_img
spot_img

कवर्धा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पिता-बेटी और बेटे समेत चार की मौत; दो गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img

रणवीरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बनिया के पास हुआ हादसा, मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल

कवर्धा। कबीरधाम जिले में तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रणवीरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बनिया के पास हुआ। मृतकों में एक ही परिवार के पिता, 15 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटा शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

पिता और दो बच्चों की मौके पर मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के दौरान पहली मोटरसाइकिल एसपी शाइन पर भूपेंद्र कश्यप (40), उनकी बेटी ऋतु कश्यप (15) और बेटा पंकज कश्यप (12) सवार थे। तीनों बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बनराका के निवासी थे। दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में भूपेंद्र, ऋतु और पंकज की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरी बाइक पर सवार एक युवक ने भी तोड़ा दम

वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल पल्सर पर नवघटा निवासी भावेश सिन्हा (20), तोमन मरावी (18) और भानुप्रताप सिंह (17) सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भावेश सिन्हा की भी मौत हो गई। हादसे में तोमन और भानुप्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाके में शोक, घायलों की हालत गंभीर

इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की जान चली गई। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। दो घायल युवकों की स्थिति गंभीर बताई गई है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी का 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात दौरा, 15,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

बेंगलुरु मेट्रो के नए चरण को दिखाएंगे हरी झंडी, देश की सबसे बड़ी भूमिगत एलपीजी भंडारण सुविधा राष्ट्र को करेंगे समर्पित प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण...

CHHATTISGARH NEWS

प्रधानमंत्री मोदी का 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात दौरा, 15,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

बेंगलुरु मेट्रो के नए चरण को दिखाएंगे हरी झंडी, देश की सबसे बड़ी भूमिगत एलपीजी भंडारण सुविधा राष्ट्र को करेंगे समर्पित प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में अवैध महुआ शराब पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई, 105 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत ग्राम कलमी में छापेमारी, 10,500 रुपये की शराब जब्त; आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया बिक्री के लिए बाड़ी में...