spot_img
spot_img

भगवान बिरसा मुंडा के 151वें जन्मोत्सव पर लैलूंगा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दो दिवसीय आयोजन की तैयारियां पूरी

spot_img
spot_img
spot_img

15 नवंबर को शांतिनगर से निकलेगी कलश एवं शोभायात्रा, समाज के वरिष्ठजनों का होगा सम्मान; बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

जनजातीय गौरव दिवस पर जुटेगा मुंडा समाज

लैलूंगा। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय अस्मिता के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा के 151वें जन्मोत्सव और जनजातीय गौरव दिवस-2026 के अवसर पर लैलूंगा में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुंडा समाज की ओर से 15 नवंबर 2026 को शांतिनगर वार्ड क्रमांक 11-12 में जन्मोत्सव श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया जाएगा।

कलश यात्रा के साथ होगा कार्यक्रम का शुभारंभ

आयोजन की शुरुआत रविवार 15 नवंबर को सुबह 9 बजे कलश यात्रा से होगी। इस दौरान ग्रामदेवता एवं नागदेवता की पूजा-अर्चना कर विधिवत कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद सुबह 11 बजे शांतिनगर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा अटल चौक, अग्रसेन चौक और बंशीधर मार्ग से होते हुए कन्या हाई स्कूल लैलूंगा स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी।

वरिष्ठजनों का सम्मान और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

दोपहर 2 बजे समाज के वरिष्ठजनों एवं बुजुर्गों का शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं रात 8 बजे रामायण पाठ और नाच-गाने के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

16 नवंबर को कलश विसर्जन के साथ होगा समापन

दो दिवसीय समारोह के दूसरे दिन सोमवार 16 नवंबर को सुबह 10 बजे कलश विसर्जन कार्यक्रम रखा गया है। इसके साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के जन्मोत्सव समारोह का विधिवत समापन होगा।

सामाजिक एकता और संस्कृति संरक्षण का दिया जाएगा संदेश

मुंडा समाज लैलूंगा ने क्षेत्र के सभी सामाजिक बंधुओं, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, मातृशक्ति और नगरवासियों से आयोजन में शामिल होने की अपील की है। समाज की ओर से लोगों से भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता के संरक्षण में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।

जय बिरसा! जय भारत!

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिलासपुर रेंज में पुलिस का महाएक्शन! ‘ऑपरेशन बाज’ से 1081 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, सालों से फरार अपराधियों में मचा हड़कंप!पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग का...

स्थाई वारंटों की तलाशी के लिए बिलासपुर रेंज के चलाया गया "ऑपरेशन बाजपुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर जिलों के चलाया गया विशेष वारंट...

CHHATTISGARH NEWS

बिलासपुर रेंज में पुलिस का महाएक्शन! ‘ऑपरेशन बाज’ से 1081 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, सालों से फरार अपराधियों में मचा हड़कंप!पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग का...

स्थाई वारंटों की तलाशी के लिए बिलासपुर रेंज के चलाया गया "ऑपरेशन बाजपुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर जिलों के चलाया गया विशेष वारंट...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 112 केंद्रों में 84 हजार से अधिक किसानों से होगी खरीदी

अवैध धान की आवक रोकने 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी, तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिलेगा टोकन धान खरीदी की तैयारियां...