spot_img
spot_img

भगवान बिरसा मुंडा के 151वें जन्मोत्सव पर लैलूंगा में गूंजेगा जनजातीय गौरव का जयघोष!


15 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश एवं शोभायात्रा, दो दिवसीय आयोजन में सम्मान, संस्कृति और परंपरा का दिखेगा अद्भुत संगम

spot_img
spot_img
spot_img


जय बिरसा! जय भारत!

लैलूंगा। महान स्वतंत्रता सेनानी, जनजातीय अस्मिता के प्रतीक एवं शहीद शिरोमणि क्रांतिकारी महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी के 151वें जन्मोत्सव एवं जनजातीय गौरव दिवस 2026 को लेकर लैलूंगा में भव्य आयोजन की तैयारियां की गई हैं। मुंडा समाज द्वारा 15 नवंबर 2026, रविवार को शांतिनगर वार्ड क्रमांक 11-12 में भगवान बिरसा मुंडा जी का जन्मोत्सव श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया जाएगा।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम में धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ भव्य कलश यात्रा, शोभायात्रा, समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।

शोभायात्रा से गूंजेगा लैलूंगा, दिखेगी सामाजिक एकता की ताकत!

कार्यक्रम की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 9 बजे कलश यात्रा से होगी। ग्रामदेवता एवं नागदेवता की पूजा-अर्चना कर विधिवत कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद सुबह 11 बजे शांतिनगर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो अटल चौक, अग्रसेन चौक एवं बंशीधर मार्ग होते हुए कन्या हाई स्कूल लैलूंगा स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी।

दोपहर 2 बजे समाज के बड़े-बुजुर्गों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया जाएगा। वहीं 2:30 बजे समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। रात्रि 8 बजे रामायण पाठ एवं नाच-गाने के कार्यक्रम के साथ उत्सव की रौनक और बढ़ेगी।

16 नवंबर को होगा समापन

आयोजन के दूसरे दिन सोमवार 16 नवंबर को सुबह 10 बजे कलश विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही दो दिवसीय जन्मोत्सव समारोह का विधिवत समापन होगा।

समाज ने की गरिमामयी उपस्थिति की अपील

मुंडा समाज लैलूंगा की ओर से क्षेत्र के समस्त सामाजिक बंधुओं, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, मातृशक्ति एवं नगरवासियों से इस गौरवशाली आयोजन में शामिल होकर भगवान बिरसा मुंडा जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने तथा सामाजिक एकता और जनजातीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश देने की अपील की गई है।

जय बिरसा! जय भारत!

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन आघात: कोतरारोड़ पुलिस की दो गांवों में बड़ी कार्रवाई, 180 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कांटाहरदी में 120 लीटर और जोरापाली में 60 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया रायगढ़। जिले में अवैध नशे...

CHHATTISGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: कोतरारोड़ पुलिस की दो गांवों में बड़ी कार्रवाई, 180 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कांटाहरदी में 120 लीटर और जोरापाली में 60 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया रायगढ़। जिले में अवैध नशे...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की दो पल्सर के साथ दो युवक गिरफ्तार

CISF कार्यालय और धरमजयगढ़ के ओंगना गांव से चुराई थीं बाइकें, नंबर प्लेट तोड़कर और रंग बदलकर छिपाई पहचान शराब और पार्टी के लिए करते...