2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है Galaxy S27 सीरीज, कंपनी ने अभी तक नहीं की आधिकारिक पुष्टि
BIS वेबसाइट पर दिखा नया मॉडल नंबर
Samsung की आगामी फ्लैगशिप Galaxy S27 सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। सीरीज के संभावित स्मार्टफोन Galaxy S27+ को भारत की Bureau of Indian Standards (BIS) वेबसाइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से भारतीय बाजार में फोन की संभावित लॉन्चिंग के संकेत मिल रहे हैं।
टिप्स्टर ने Galaxy S27+ होने का किया दावा
टिप्स्टर Anvinraj Valiyathara (@ZionsAnvin) के अनुसार, Samsung का एक स्मार्टफोन BIS की वेबसाइट पर SM-S956B/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। टिप्स्टर का दावा है कि यह मॉडल Galaxy S27+ हो सकता है।
नाम और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं
हालांकि, BIS की लिस्टिंग में स्मार्टफोन के नाम या उसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है। Samsung ने भी अब तक Galaxy S27 सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में फोन की पहचान और फीचर्स को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।
2027 की शुरुआत में लॉन्च की उम्मीद
लीक्स के मुताबिक, Samsung Galaxy S27 सीरीज को 2027 की शुरुआत में पेश कर सकती है। हालांकि, लॉन्च की तारीख और भारतीय बाजार में उपलब्धता को लेकर कंपनी की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।











