spot_img
spot_img

नेवसा में आदिवासी समाज के बीच बैठकर विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया दिवाली भोज, सादगी और अपनत्व ने जीता ग्रामीणों का दिल

spot_img
spot_img
spot_img

राजू धनवार के घर आयोजित भोज में शामिल होकर ग्रामीणों के साथ साझा कीं दीपावली की खुशियां, सामाजिक समरसता और भाईचारे का दिया संदेश

कोरबा। दीपावली का पर्व खुशियों, प्रेम और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इसी भावना को साकार करते हुए कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल दीपावली के अवसर पर ग्राम नेवसा में आदिवासी समाज के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने राजू धनवार के घर आयोजित दिवाली भोज कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन किया।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने जिस सहजता और आत्मीयता के साथ आदिवासी समाज के लोगों के बीच बैठकर भोजन किया, उसने ग्रामीणों का दिल जीत लिया। विधायक का यह अंदाज जनप्रतिनिधि और आम जनता के बीच मजबूत आत्मीय संबंधों को दर्शाता नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और सामाजिक एकता, सद्भाव तथा भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार यादव, शिवलाल यादव, रामकुमार यादव, जमुना यादव, अश्विनी मिश्रा,शारदा यादव, संतोष यादव, विदेशी धनुवार, राजू धनुवार, भुजबल यादव, नाजिम खान, उपसरपंच बलराम राठौड़, छोटेलाल पटेल, खोलू धनवार एवं कुबल धनवार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

दीपावली के इस पारिवारिक और आत्मीय आयोजन ने गांव में सामाजिक समरसता की सुंदर मिसाल पेश की। विधायक का ग्रामीणों के बीच सहज रूप से बैठना और उनके साथ भोजन करना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरकीनारा पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ हेलीपैड पहुंचे मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया आत्मीय अभिनंदन स्कूल मैदान में बने हेलीपैड पर हुआ आगमन रायगढ़।...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS