spot_img
spot_img

जशपुर में कलयुगी बेटे ने मां को अधजले लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

शराब के नशे में खाना मांगने को लेकर हुआ विवाद, बीच-बचाव करने आई बहन को भी पीटा; आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

खाना मांगने की बात पर मां से हुआ विवाद

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने शराब के नशे में अपनी ही मां की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गढ़ाटोली की है। बताया जा रहा है कि देर रात घर पहुंचकर खाना मांगने को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में आकर बेटे ने चूल्हे के पास रखे अधजले लकड़ी के डंडे से मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा था आरोपी

पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर 2026 की शाम गढ़ाटोली निवासी रोशन मिंज उर्फ जिंदल का पिता सुरेन्द्र मिंज एक निर्माणाधीन मकान की रखवाली करने डोडकाचौरा गया हुआ था। घर में उसकी पत्नी वेनेदिक्ता कुजूर और अन्य बच्चे मौजूद थे।

रात करीब 11 से 12 बजे के बीच रोशन शराब के नशे में घर पहुंचा और खाना मांगा। मां ने उसे दिन का खाना रखा होने की जानकारी देते हुए खुद निकालकर खाने के लिए कहा। इसी बात पर आरोपी नाराज हो गया और मां के साथ गाली-गलौज करने लगा।

अधजले लकड़ी के डंडे से मां पर किया हमला

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने घर के चूल्हे के पास पड़े अधजले लकड़ी के डंडे को उठाया और मां के हाथ, पैर तथा पीठ पर कई वार कर दिए। इस दौरान मां को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची बहन पर भी आरोपी ने डंडे से हमला किया। इसके बाद उसने छोटे भाई को भी खाना नहीं बचाने की बात पर धमकाया और मौके से फरार होकर जुरगुम की ओर चला गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद घर में मौजूद बच्चों ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल जशपुर पहुंचाया। इस बीच महिला का पति सुरेन्द्र मिंज भी अस्पताल पहुंचा। पत्नी से पूछने पर उसे पूरी घटना की जानकारी मिली। हालांकि, कुछ समय बाद उपचार के दौरान वेनेदिक्ता कुजूर की मौत हो गई।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपराध

मामले की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग क्रमांक 142/2026 के तहत धारा 194 बीएनएसएस और अपराध क्रमांक 369/2026 के तहत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी रोशन मिंज उर्फ जिंदल को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शासकीय नवीन महाविद्यालय मनोरा में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है और मनोरा के पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में रहता है। वह 2-3 नवंबर को अपने घर गढ़ाटोली आया था। आरोपी ने स्वीकार किया कि 7 नवंबर की रात दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद घर पहुंचा था। खाना नहीं मिलने की बात पर मां से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने अधजले लकड़ी के डंडे से मां और बीच-बचाव करने आई बहन पर हमला किया था।

आरोपी की निशानदेही पर डंडा जब्त

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल अधजला लकड़ी का डंडा गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए और मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 22 वर्षीय आरोपी रोशन मिंज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस मामले में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक मनोज साहू, नंदलाल राम, प्रधान आरक्षक प्रीतम टोप्पो, आरक्षक शोभ नाथ सिंह और नगर सैनिक रवि डनसेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी ने कही सख्त कार्रवाई की बात

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने कहा कि गंभीर अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरकीनारा पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ हेलीपैड पहुंचे मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया आत्मीय अभिनंदन स्कूल मैदान में बने हेलीपैड पर हुआ आगमन रायगढ़।...

CHHATTISGARH NEWS

सिरकीनारा पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ हेलीपैड पहुंचे मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया आत्मीय अभिनंदन स्कूल मैदान में बने हेलीपैड पर हुआ आगमन रायगढ़।...

RAIGARH NEWS

सिरकीनारा पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ हेलीपैड पहुंचे मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया आत्मीय अभिनंदन स्कूल मैदान में बने हेलीपैड पर हुआ आगमन रायगढ़।...