spot_img
spot_img

पत्थलगांव में जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार, 8,190 रुपये नकद और ताश की 52 पत्ती जब्त

spot_img
spot_img
spot_img

रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर जशपुर पुलिस ने की कार्रवाई, विश्वकर्मा बॉडी गैरेज के पास चल रहा था जुए का फड़

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की रेड जशपुर। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पत्थलगांव पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुए के फड़ से 8,190 रुपये नकद, ताश की 52 पत्ती और एक पीले रंग का प्लास्टिक तिरपाल जब्त किया है।

जशपुर रोड किनारे चल रहा था जुआ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर 2026 की रात पत्थलगांव थाना पुलिस टाउन पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त पर निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पत्थलगांव-जशपुर रोड स्थित विश्वकर्मा बॉडी गैरेज के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग ताश की 52 पत्तियों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान जुआ खेलते हुए सात लोगों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के तीन युवक शामिल पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरुदेव विश्वकर्मा (26), निवासी पलामू (झारखंड), वशिष्ठ कुमार विश्वकर्मा (36), निवासी पलामू (झारखंड), सुनेश कुमार भुइंया (19), निवासी पलामू (झारखंड), सीताराम विश्वकर्मा (42), निवासी पत्थलगांव, राहुल कुमार (25), निवासी ढोढीटिकरा, राजू शर्मा (45), निवासी जशपुर रोड और वीर कौशिक (34), निवासी पालीडीह, पत्थलगांव के रूप में हुई है। झारखंड निवासी तीनों युवक वर्तमान में पत्थलगांव क्षेत्र में रह रहे थे।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8,190 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक पीले रंग का प्लास्टिक तिरपाल गवाहों के समक्ष जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक जितेंद्र कुमार ताम्रकार, सहायक उप निरीक्षक लखेश कुमार साहू और आरक्षक राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरकीनारा पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ हेलीपैड पहुंचे मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया आत्मीय अभिनंदन स्कूल मैदान में बने हेलीपैड पर हुआ आगमन रायगढ़।...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS