spot_img
spot_img

गुरु का आशीर्वाद ही जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूंगा के ग्राम भुईयांपानी में दीप महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा को किया नमन; भुईयांपानी और सिरकीनारा के विकास के लिए कई घोषणाएं

गुरुधाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दीपावली पर्व के दूसरे दिन अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड स्थित ग्राम भुईयांपानी पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुधाम में आयोजित दीप महोत्सव में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने अपने आराध्य गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा और श्रीमती प्रेमशीला पंडा की प्रतिमाओं के समक्ष नमन कर गुरु गद्दी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

इस दौरान उन्होंने शिव मंदिर में जलाभिषेक किया तथा हनुमान मंदिर, वटवृक्ष और मां दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

दस वर्ष की उम्र से गुरुदेव के अनुयायी हैं मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गुरुदेव का आशीर्वाद ही उनके लिए जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि महज दस वर्ष की उम्र से ही उनका गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा के साथ आध्यात्मिक जुड़ाव रहा है। जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों और निर्णयों से पहले गुरु का आशीर्वाद लेना उनकी परंपरा रही है, जिसका वे मुख्यमंत्री बनने के बाद भी पूरी श्रद्धा के साथ पालन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गुरुदेव के सान्निध्य से उन्हें सेवा, सादगी और समर्पण का मार्ग मिला है। गुरुदेव ने यह भी सिखाया कि माता-पिता हमारे सबसे बड़े गुरु होते हैं। उनकी सेवा और सम्मान से ही जीवन में सच्चा आनंद और पूर्णता मिलती है।

गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने के संकल्प के साथ राज्य सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और आदिवासी समाज के विकास के लिए काम कर रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब परिवारों का पक्के मकान का सपना पूरा किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार आवास से वंचित न रहे। वहीं, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता और पारिवारिक निर्णयों में भागीदारी बढ़ रही है।

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ विकास की ओर अग्रसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर की ओर बढ़ रहा है। भूमिहीन कृषि मजदूर सहायता योजना, श्रीरामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल देने के साथ श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर दिया जा रहा है।

उन्होंने महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के जरिए रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की बात कही। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने को प्रोत्साहित करने की जानकारी दी। इससे बिजली बिल में बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

ई-गवर्नेंस और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शासन-प्रशासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए ई-गवर्नेंस को बढ़ावा दिया जा रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के जरिए नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। वहीं, सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन मंच पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है। उद्योग, निवेश और अधोसंरचना के विकास के जरिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। नई औद्योगिक नीति से प्रदेश में निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं। सरकार का लक्ष्य विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है।

सात लाख रुपये की लागत से बने सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण

दीप महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम भुईयांपानी में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की योजना के तहत सात लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण किया। इसके साथ ही ग्रामीणों की मांग पर गांव के शिव मंदिर, गुरुमाता मंदिर, वटवृक्ष प्रांगण और हनुमान मंदिर में स्टील रेलिंग, स्टील जाली तथा टाइल्स लगाने के कार्यों की घोषणा की।

सिरकीनारा में सीसी रोड और बोरवेल निर्माण की घोषणा

मुख्यमंत्री ने ग्राम सिरकीनारा में पंचराम भगत के घर से मुख्य मार्ग तक और पंचायत भवन से मेहत्तर सिदार के घर तक सीसी रोड निर्माण कराने की घोषणा की। इसके अलावा गांधी चौक में बोरवेल और पंप स्थापित करने की भी घोषणा की गई।

जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष ज्योति भगत, सरपंच ललिता भगत, विजय शंकर पटनायक, शांता साय, जय प्रकाश साय, सहदेव पंडा, संजय पंडा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह भी उपस्थित थे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरकीनारा पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ हेलीपैड पहुंचे मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया आत्मीय अभिनंदन स्कूल मैदान में बने हेलीपैड पर हुआ आगमन रायगढ़।...

CHHATTISGARH NEWS

सिरकीनारा पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ हेलीपैड पहुंचे मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया आत्मीय अभिनंदन स्कूल मैदान में बने हेलीपैड पर हुआ आगमन रायगढ़।...

RAIGARH NEWS

सिरकीनारा पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ हेलीपैड पहुंचे मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया आत्मीय अभिनंदन स्कूल मैदान में बने हेलीपैड पर हुआ आगमन रायगढ़।...