spot_img
spot_img

बिर्रा में होगा ‘युवा–संकल्प से विकल्प’ के तहत कैरियर मार्गदर्शन एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह

spot_img
spot_img
spot_img
जिला जाजगीर चापा

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने मुख्य अतिथि बनने की दी सहमति, जल्द घोषित होगी आयोजन की तिथि

बिर्रा- विकासखंड बम्हनीडीह के विद्यार्थियों को कैरियर चयन एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा देने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिर्रा में ‘युवा–संकल्प से विकल्प’ कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य कैरियर मार्गदर्शन एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। आयोजन की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

इस संबंध में 7 नवंबर 2026 को रायगढ़ स्थित कार्यालय में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह बसंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में भरवेली संकुल समन्वयक उमेश तेम्बुलकर, सेमरिया संकुल समन्वयक विश्वनाथ कश्यप एवं शिक्षक नवधा चंद्रा शामिल रहे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर मंत्री का सम्मान किया तथा दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित में कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना लागू करने के लिए आभार व्यक्त किया।

12 वर्षों से जारी है विद्यार्थियों को दिशा देने की पहल

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में तत्कालीन जिला कलेक्टर के रूप में ओ.पी. चौधरी की पहल पर ‘युवा–संकल्प से विकल्प’ कार्यक्रम के तहत कैरियर मार्गदर्शन अभियान की शुरुआत हुई थी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता और योग्यता के अनुरूप कैरियर चुनने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने तथा जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करना है। यह पहल पिछले 12 वर्षों से विकासखंड बम्हनीडीह में निरंतर आयोजित की जा रही है।

वर्ष 2014 में भी ओ.पी. चौधरी के मुख्य आतिथ्य में बम्हनीडीह में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष बिर्रा में आयोजन की तैयारी की जा रही है।

मंत्री ने तैयारियां प्रारंभ करने के दिए निर्देश

प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिर्रा में आयोजित होने वाले कैरियर मार्गदर्शन एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी तथा शीघ्र तिथि निर्धारित कर जानकारी देने की बात कही। साथ ही आयोजन की तैयारियां प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए।

इस आयोजन से क्षेत्र के विद्यार्थियों को विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में भविष्य की संभावनाओं, विभिन्न कैरियर विकल्पों और प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी मिलेगी। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। लंबे समय से चली आ रही इस शैक्षणिक पहल का बिर्रा में आयोजन क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी साबित होने की उम्मीद है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
spot_img
spot_img

Recent Posts

बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे PM मोदी, रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध; फूलों के दाम दोगुने

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी, रायपुर के बाजारों में लक्ष्मी पूजन की तैयारियों को लेकर उमड़ी भीड़; 40 रुपये तक पहुंची...

CHHATTISGARH NEWS

बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे PM मोदी, रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध; फूलों के दाम दोगुने

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी, रायपुर के बाजारों में लक्ष्मी पूजन की तैयारियों को लेकर उमड़ी भीड़; 40 रुपये तक पहुंची...

RAIGARH NEWS

दीपावली पर रोशन साहू का बड़ा संदेश! लैलूंगा वासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना! 🪔एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष रोशन साहू ने कहा—हर...

🪔 दीपावली के पावन पर्व पर रोशन साहू ने क्षेत्रवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 🪔लैलूंगा, रायगढ़।दीपावली के शुभ अवसर पर एनएसयूआई ब्लॉक...