spot_img
spot_img

ऑपरेशन अंकुश: रायगढ़ में दो जुआ फड़ों पर पुलिस की एक साथ रेड, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये जब्त

spot_img
spot_img
spot_img

रानीसागर और तारापुर में चल रहा था लाखों का जुआ, एसएसपी की विशेष टीम ने की कार्रवाई; ताश की गड्डियां भी बरामद

रायगढ़। जिले में अवैध जुआ-सट्टा के कारोबार पर अंकुश लगाने रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन अंकुश लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में संचालित दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 29 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ों से कुल 9 लाख 500 रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

एसएसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में सीएसपी राहुल उइके एवं ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस को खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ क्षेत्र के ग्राम तारापुर में बड़े पैमाने पर जुआ संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद दोनों स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से एक साथ छापेमारी की गई।

रानीसागर में 19 जुआरी पकड़े गए, 6.07 लाख रुपये बरामद

खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर स्थित पुरानी हेक्सा फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल के भीतर स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेला जा रहा था। यहां खरसिया और घरघोड़ा क्षेत्र के लोग दो पत्ती ताश के जरिए रुपये-पैसों का दांव लगा रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ और आरोपियों के कब्जे से 6 लाख 7 हजार 400 रुपये नकद, दो गड्डी ताश और एक प्लास्टिक बोरी जब्त की। इस मामले में थाना खरसिया में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

रानीसागर से गिरफ्तार आरोपी:

  • कैलाश अग्रवाल (49), घरघोड़ा।
  • राधेन्द्र गुप्ता (44), घरघोड़ा।
  • विकास अग्रवाल (49), खरसिया।
  • राजकमल अग्रवाल (38), खरसिया।
  • अभिषेक अग्रवाल (36), खरसिया।
  • विनय अग्रवाल (36), खरसिया।
  • अमोल अग्रवाल (40), खरसिया।
  • संदीप अग्रवाल (41), खरसिया।
  • आलोक अग्रवाल (45), खरसिया।
  • संजय कुमार (38), खरसिया।
  • पारस उर्फ पिन्टु (36), कृष्णा बिहार, रायगढ़।
  • अंकित कुमार (36), खरसिया।
  • मुरली अग्रवाल (38), खरसिया।
  • हासित गुप्ता (48), टेन्डा नावापारा।
  • प्रतीक अग्रवाल (38), खरसिया।
  • अमन कुमार (30), खरसिया।
  • दिनेश अग्रवाल (53), खरसिया।
  • शिवम अग्रवाल (25), खरसिया।
  • नरेश कुमार (58), रायगढ़।

तारापुर में मोमबत्ती की रोशनी में खेल रहे थे जुआ

दूसरी कार्रवाई कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में एचपी गैस एजेंसी के पास की गई। यहां दीवार के किनारे मोमबत्ती की रोशनी में ताश के पत्तों से काट पत्ती नामक जुआ खेला जा रहा था। सीएसपी राहुल उइके, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि 10 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे और जुआ फड़ से 2 लाख 93 हजार 100 रुपये नकद तथा 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

तारापुर से गिरफ्तार आरोपी:

  • दिनेश यादव (44), बोईरदादर, रायगढ़।
  • चमनदीप सिंह (23), कोष्टापारा, रायगढ़।
  • रौनक अग्रवाल (37), रायगढ़।
  • राजीव लोचन बेहरा (40), बोईरदादर, रायगढ़।
  • आकाश गर्ग, मेन हॉस्पिटल के सामने, रायगढ़।
  • विकास अग्रवाल, बोईरदादर, रायगढ़।
  • प्रिंस सलूजा (27), गौरीशंकर मंदिर के सामने, रायगढ़।
  • पंकज कुमार महथा (41), जगतपुर, रायगढ़।
  • रजत गोयल (31), कबीर चौक, रायगढ़।
  • यश अग्रवाल (29), गजाननपुरम, रायगढ़।

एसएसपी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऑपरेशन अंकुश के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस संयुक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव, थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हर्ष चंद्राकर, मनीषा धुर्वे सहित दोनों थानों के पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

महुआ शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, भट्ठी समेत 50 लीटर शराब और 300 किलो लाहन जब्त

तालाब किनारे धधक रही थी अवैध शराब बनाने की भट्ठी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्जजांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब...

CHHATTISGARH NEWS

महुआ शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, भट्ठी समेत 50 लीटर शराब और 300 किलो लाहन जब्त

तालाब किनारे धधक रही थी अवैध शराब बनाने की भट्ठी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्जजांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब...

RAIGARH NEWS

🔥 मोमबत्ती की रोशनी से पुरानी फैक्ट्री तक जुए का खेल बेनकाब! SSP के ऑपरेशन अंकुश ने मचाई खलबली! 💥 जुआ फड़ों पर रायगढ़...

ऑपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेडखरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़...