spot_img
spot_img

CG-ACE Yojana 2026 : UPSC सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक मिलेगा मौका

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए आवेदन का अवसर शुरू हो गया है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने CG-ACE योजना 2026 के तहत ‘शिखर (भाग-1)’ योजना में नई दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

290 अभ्यर्थियों को मिलेगा कोचिंग का अवसर

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, योजना के तहत कुल 290 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 150, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 60 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 80 सीटें शामिल हैं। प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं।

योजना का लाभ पात्र अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। चयनित युवाओं को निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे नई दिल्ली में रहकर UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर सकें।

आवेदन सुधार और प्राक्चयन परीक्षा की तारीख तय

विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 1 दिसंबर से 4 दिसंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। वहीं, प्राक्चयन परीक्षा की संभावित तिथि 13 दिसंबर 2026, रविवार रखी गई है।

आधिकारिक वेबसाइट से करें ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट hmstribal.cg.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का विस्तृत विज्ञापन और नियमावली भी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले पात्रता संबंधी शर्तों, परीक्षा केंद्र, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी विभागीय वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Agriculture Awareness Program : ग्राम तरकेला में ग्रामीण सूचना केंद्र का आयोजन, किसानों को बताईं आधुनिक खेती की तकनीकें

रायगढ़। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती के तरीकों और शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषि महाविद्यालय...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS