spot_img
spot_img

Anganwadi Bharti Raigarh 2026 : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती की अनंतिम सूची जारी, 13 नवंबर तक कर सकेंगी दावा-आपत्ति

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती प्रक्रिया के तहत अनंतिम मूल्यांकन सूची जारी कर दी गई है। एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) अंतर्गत ग्राम पंचायत कांटाहरदी के आंगनबाड़ी केंद्र खाल्हेपारा में एक रिक्त पद के लिए प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन करने के बाद विभाग ने सूची जारी की है। इस सूची पर आवेदिकाएं 13 नवंबर 2026 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकती हैं।

विभागीय पोर्टल पर अपलोड हुई सूची

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी अनंतिम मूल्यांकन सूची को विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इसके साथ ही परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर भी सूची चस्पा की गई है, ताकि संबंधित आवेदिकाएं अपने आवेदन और मूल्यांकन की जानकारी देख सकें।

13 नवंबर तक कर सकेंगी दावा-आपत्ति

विभाग के अनुसार, यदि किसी आवेदिका को मूल्यांकन प्रक्रिया में लिपिकीय त्रुटि या अंकों के निर्धारण से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह निर्धारित समयसीमा के भीतर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर सकती है।

इसके लिए आवेदिकाओं को विभागीय पोर्टल aww.e.bharti.in पर 13 नवंबर 2026 तक दावा-आपत्ति दर्ज करनी होगी।

समयसीमा के बाद नहीं मिलेगा मौका

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाली दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में संबंधित आवेदिकाओं को अनंतिम मूल्यांकन सूची का अवलोकन कर किसी भी त्रुटि की स्थिति में समय रहते अपनी आपत्ति दर्ज कराने की सलाह दी गई है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Agriculture Awareness Program : ग्राम तरकेला में ग्रामीण सूचना केंद्र का आयोजन, किसानों को बताईं आधुनिक खेती की तकनीकें

रायगढ़। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती के तरीकों और शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषि महाविद्यालय...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS