spot_img
spot_img

Ramayana OTT Release : सिनेमाघरों के बाद JioHotstar पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, OTT पर देखने के लिए देने होंगे अलग पैसे!

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। थिएटर में फिल्म देखने के साथ-साथ दर्शकों के बीच इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिनेमाघरों में प्रदर्शन के बाद फिल्म JioHotstar पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि, इसे देखने के लिए दर्शकों को अलग से भुगतान करना पड़ सकता है।

JioHotstar बना फिल्म का डिजिटल पार्टनर

फिल्म के ओपनिंग क्रेडिट में डिजिटल पार्टनर के रूप में JioHotstar का नाम सामने आया है। इससे संकेत मिलता है कि फिल्म का डिजिटल प्रसारण इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी इसकी आधिकारिक स्ट्रीमिंग तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

OTT पर सब्सक्रिप्शन के अलावा भी देने होंगे पैसे?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘रामायण’ को JioHotstar पर पे-पर-व्यू मॉडल के तहत रिलीज किया जा सकता है। इस मॉडल में दर्शकों को प्लेटफॉर्म का सामान्य सब्सक्रिप्शन लेने के बाद भी फिल्म देखने के लिए अलग से भुगतान करना होगा। यानी निर्धारित राशि चुकाने के बाद ही दर्शक फिल्म देख सकेंगे।

हालांकि, पे-पर-व्यू मॉडल और इसकी कीमत को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

8 हफ्ते बाद भी OTT पर रिलीज होना तय नहीं

आमतौर पर हिंदी फिल्मों की थिएट्रिकल रिलीज के करीब आठ सप्ताह बाद उन्हें ओटीटी पर उतारा जाता है। लेकिन ‘रामायण’ को बड़े बजट की फिल्म माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके दोनों पार्ट के निर्माण पर करीब 4,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

ऐसे में फिल्म का सिनेमाघरों में प्रदर्शन लंबा खिंच सकता है। इसकी ओटीटी रिलीज की समय-सीमा भी बॉक्स ऑफिस पर मिलने वाले दर्शकों के रिस्पॉन्स और कमाई पर निर्भर कर सकती है।

OTT रिलीज की तारीख का इंतजार

फिलहाल ‘रामायण’ की ओटीटी रिलीज डेट, पे-पर-व्यू की कीमत और स्ट्रीमिंग से जुड़ी अन्य शर्तों का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। दर्शकों को अब मेकर्स और JioHotstar की ओर से अंतिम घोषणा का इंतजार है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Agriculture Awareness Program : ग्राम तरकेला में ग्रामीण सूचना केंद्र का आयोजन, किसानों को बताईं आधुनिक खेती की तकनीकें

रायगढ़। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती के तरीकों और शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषि महाविद्यालय...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS