
कोरबा । ग्राम बोईदा निवासी महेश राम श्रीवास का बीती रात्रि अचानक तबीयत खराब होने के कारण निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के अध्यक्ष कौशल श्रीवास व चित्रपाल श्रीवास के पिता एवं जनपद सदस्य अंजली श्रीवास के ससुर थे। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में गहरा दुख व्याप्त है। आज दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।











