spot_img
spot_img

महलोई में 5.30 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक मॉडल स्कूल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

spot_img
spot_img
spot_img

स्मार्ट क्लास, आधुनिक प्रयोगशालाओं और कंप्यूटर कक्ष जैसी सुविधाओं से सुसज्जित होगा नया भवन, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर

सीएसआर मद से होगा विद्यालय भवन का निर्माण

रायगढ़, 12 नवंबर 2026। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुसौर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महलोई को आधुनिक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए सीएसआर मद से 5 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से नए विद्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा। गुरुवार को वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और अनुशासन से आगे बढ़ें विद्यार्थी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि शिक्षा समाज और क्षेत्र के विकास की मजबूत आधारशिला है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी शहरों के बच्चों की तरह आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए। महलोई विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की पहल इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता के लिए सबसे पहले जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। प्रत्येक विद्यार्थी अपनी रुचि, क्षमता और प्रतिभा को पहचानकर भविष्य की दिशा तय करे। शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि ज्ञान के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यावहारिक कौशल विकसित करना भी है।

शिक्षा से लेकर तकनीक तक करियर के कई विकल्प

वित्त मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के सामने करियर के अनेक विकल्प उपलब्ध हैं। वे अपनी रुचि के अनुसार शिक्षा, तकनीक, चिकित्सा, इंजीनियरिंग और प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य बना सकते हैं। इसके लिए नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग और निरंतर मेहनत जरूरी है। असफलताओं से निराश होने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने सपनों को बड़ा रखने और उन्हें पूरा करने के लिए ईमानदारी एवं लगन से प्रयास करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनके शैक्षणिक अनुभवों और भविष्य की आकांक्षाओं के बारे में भी जानकारी ली।

स्मार्ट क्लास और आधुनिक प्रयोगशालाओं की मिलेगी सुविधा

करीब 5 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाला नया विद्यालय भवन आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों से सुसज्जित होगा। इसमें विभिन्न विषयों की आधुनिक प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर कक्ष और स्मार्ट क्लासरूम विकसित किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ तकनीक आधारित शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों की विज्ञान और तकनीक से जुड़ी समझ विकसित करने में मदद मिलेगी। साथ ही पढ़ाई को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार होगा।

आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को भी मिलेगा लाभ

मॉडल स्कूल बनने से महलोई के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। बेहतर संसाधनों के जरिए विद्यार्थी अपनी प्रतिभा निखार सकेंगे और नए कौशल सीखने के साथ भविष्य की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर सकेंगे।

जनप्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष हेमलता चौहान, जिला पंचायत सदस्य ब्रजेश गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी, जयमनी गुप्ता, कृष्णा प्रधान, विजय गुप्ता, महलोई सरपंच तरुण प्रधान, एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक सुभाष सिंह ठाकुर एवं जाकिर हुसैन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल, विद्यालय के प्राचार्य खेमनिधि गुप्ता, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन आघात: बोदाटिकरा मार्ग पर 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, अवैध बिक्री के लिए ले जा रहा था शराब; 1,400 रुपये की महुआ शराब जब्त रायगढ़। अवैध शराब की...

CHHATTISGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: बोदाटिकरा मार्ग पर 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, अवैध बिक्री के लिए ले जा रहा था शराब; 1,400 रुपये की महुआ शराब जब्त रायगढ़। अवैध शराब की...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: बोदाटिकरा मार्ग पर 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, अवैध बिक्री के लिए ले जा रहा था शराब; 1,400 रुपये की महुआ शराब जब्त रायगढ़। अवैध शराब की...