spot_img
spot_img

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

spot_img
spot_img
spot_img


बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और राज्य के स्कूल स्पोर्ट्स पोर्टल के दस्तावेजों में ड्रीमलैंड स्कूल के खिलाड़ी शैवल सरकार और प्रखर पांडेय समेत कई नामों की जन्मतिथि व कक्षा में गंभीर हेरफेर मिला है। दसवीं पास कर चुके खिलाड़ियों को वापस छठवीं कक्षा का छात्र बताकर अंडर-14 टीम से खिलाया गया है।
सरकारी पोर्टल और राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा रिकॉर्ड की जांच में सामने आए प्रमुख खुलासे बिंदुवार इस प्रकार हैं—
शैवल सरकार (ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल, सरकंडा): वर्ष 2017-18 के राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा रिकॉर्ड (रजिस्ट्रेशन नंबर 54473) में इनकी जन्मतिथि 25 जुलाई 2006 और कक्षा छठवीं दर्ज है, जिससे उस समय उम्र करीब 12 वर्ष थी। उसी वर्ष राज्य स्पोर्ट्स पोर्टल (रजिस्ट्रेशन नंबर 173091) पर जन्मतिथि बदलकर 25 जुलाई 2008 और कक्षा छठवीं ही दिखाई गई। इसके बाद 2021-22 के पोर्टल रिकॉर्ड (रजिस्ट्रेशन नंबर 262734) में शैवल 25 दिसंबर 2008 की जन्मतिथि के साथ कक्षा दसवीं में पहुंच गए। चौंकाने वाली बात यह है कि दो साल बाद वर्ष 2023 की राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा सूची (रजिस्ट्रेशन नंबर 63879) में दसवीं पास इस खिलाड़ी को वापस कक्षा छठवीं का छात्र बताकर जन्मतिथि 25 दिसंबर 2006 के साथ अंडर-14 वर्ग में खिला दिया गया। वर्ष 2006 की वास्तविक जन्मतिथि के हिसाब से 2023 में शैवल की उम्र 17 वर्ष हो चुकी थी।
प्रखर पांडेय (दो पिता और दो स्कूलों के नाम से प्रविष्टि): पोर्टल की सूची (रजिस्ट्रेशन नंबर 263310) में प्रखर का नाम भूपेंद्र पांडेय के पुत्र के रूप में फ्रेगरेंस कॉन्वेंट स्कूल देवरीखुर्द से जन्मतिथि 30 सितंबर 2010 और कक्षा सातवीं के साथ दर्ज है। सत्र 2022-23 (रजिस्ट्रेशन नंबर 304974) में पिता भूपेंद्र पांडेय और स्कूल वही रखते हुए जन्मतिथि बदलकर 30 सितंबर 2011 कर दी गई और कक्षा सातवीं ही दर्शाई गई। इसी सत्र की एक अन्य सूची (रजिस्ट्रेशन नंबर 304970) में प्रखर का नाम पवन पांडेय के पुत्र के रूप में अमिता शिक्षा निकेतन पेंड्रारोड से जन्मतिथि 21 जुलाई 2010 और कक्षा आठवीं के साथ दर्ज किया गया है।
विवेक यादव (लोयला हायर सेकेंडरी स्कूल, बिलासपुर): सत्र 2017-18 (रजिस्ट्रेशन नंबर 170464 और 54464) में भैयाराम यादव के पुत्र विवेक की जन्मतिथि 10 अक्टूबर 2006 और कक्षा सातवीं दर्ज थी, जिससे उस समय उम्र करीब 11 वर्ष थी। दो वर्ष बाद सत्र 2019-20 के 65वें राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा रिकॉर्ड (रजिस्ट्रेशन नंबर 63670) में भी यही खिलाड़ी 10 अक्टूबर 2006 की जन्मतिथि के साथ कक्षा नौवीं में रहते हुए करीब 14 वर्ष की उम्र में अंडर-14 वर्ग में खेलता रहा।
अंश कोरी (छत्तीसगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल, बिलासपुर): वीरेंद्र कोरी के पुत्र अंश की जन्मतिथि 19 दिसंबर 2010 के साथ सत्र 2022-23 (रजिस्ट्रेशन नंबर 304934) में कक्षा आठवीं और सत्र 2023-24 (रजिस्ट्रेशन नंबर 312086) में कक्षा नौवीं दर्ज है। पोर्टल के आधिकारिक दस्तावेज में इस प्रविष्टि के ऊपर बकायदा संदिग्ध होने की टिप्पणी दर्ज की गई है।
पीयूष चंद्रा (सीजी हायर सेकेंडरी स्कूल, बिलासपुर): संदीप कुमार चंद्रा के पुत्र पीयूष का नाम तीन अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबरों 262743, 304971 और 312102 के माध्यम से लगातार अंडर-14 वर्ग की सूची में दर्ज कर खिलाया गया है।
बाक्स–
अंडर-14 में दाढ़ी-मूंछ वाले खिलाड़ियों पर उठे सवाल
हाल ही में रघुराज सिंह स्टेडियम में आयोजित अंडर-14 एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता में बिलासपुर की जीत के बाद सोशल मीडिया पर भी चयन प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं। जीतकुमार साहू नामक यूजर ने टीम की जीत की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि 12 वर्ष के बच्चों के दाढ़ी-मूंछ नहीं आते। इससे टीम में अधिक उम्र के खिलाड़ियों को खिलाने की आशंका और गहरा गई है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन आघात: गेजामुड़ा में लगातार दूसरे दिन कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों से 12.250 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई। रायगढ़, 19 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब...

CHHATTISGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: गेजामुड़ा में लगातार दूसरे दिन कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों से 12.250 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई। रायगढ़, 19 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: गेजामुड़ा में लगातार दूसरे दिन कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों से 12.250 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई। रायगढ़, 19 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब...