spot_img
spot_img

मछली पालन से तारकेश्वर पटेल की बदली आर्थिक स्थिति, सालाना 3 लाख रुपये तक कमा रहे मुनाफा

spot_img
spot_img
spot_img

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मिला आर्थिक संबल, पुसौर के तारापुर निवासी ने मछली पालन को बनाया स्वरोजगार का जरिया; दूसरे किसानों और युवाओं को भी कर रहे प्रेरित।

रायगढ़, 19 नवंबर 2026। मेहनत, सही प्रबंधन और सरकारी योजना का लाभ लेकर पुसौर विकासखंड के ग्राम तारापुर निवासी तारकेश्वर कुमार पटेल ने मछली पालन को अपनी आजीविका का बेहतर माध्यम बना लिया है। इस व्यवसाय से उन्हें सालाना लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हो रहा है। वहीं बेहतर उत्पादन की स्थिति में उनकी कमाई 3 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मिली अनुदान सहायता ने भी उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद की है।

कम मुनाफे वाले व्यवसाय को छोड़ अपनाया मछली पालन

तारकेश्वर पटेल ने बताया कि पहले वे दूसरे व्यवसाय से जुड़े हुए थे, लेकिन उसमें अपेक्षाकृत कम मुनाफा होने के कारण उन्होंने स्वरोजगार के नए विकल्प तलाशने शुरू किए। इसी दौरान मत्स्य विभाग से उन्हें मछली पालन की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने इस व्यवसाय को अपनाने का निर्णय लिया।

शुरुआती दौर में तकनीकी जानकारी की कमी के कारण पहली फसल में कुछ देरी हुई, लेकिन अनुभव से सीख लेते हुए उन्होंने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार किया। अब तक वे मछली की दो फसलों का सफल उत्पादन कर चुके हैं।

खर्च निकालकर सालाना 2 से 3 लाख रुपये तक शुद्ध मुनाफा

तारकेश्वर के अनुसार मछली बीज, दाना और अन्य जरूरी खर्च निकालने के बाद उन्हें सालाना 2 से 2.5 लाख रुपये तक शुद्ध कमाई होती है। बेहतर उत्पादन होने पर यह मुनाफा 3 लाख रुपये तक पहुंच जाता है। सर्दियों के मौसम में कुछ चुनौतियां जरूर आती हैं, लेकिन उचित देखभाल और अनुभव से उनका समाधान किया जा सकता है।

किसानों और युवाओं को मछली पालन अपनाने की सलाह

तारकेश्वर पटेल का कहना है कि मेहनत और सही प्रबंधन के साथ मछली पालन एक लाभकारी स्वरोजगार बन सकता है। उन्होंने अन्य किसानों और युवाओं से भी इस व्यवसाय को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की। योजना से मिली सहायता के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मिल रहा स्वरोजगार को बढ़ावा

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से मछली उत्पादन बढ़ाने, आधुनिक मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने और मछली पालकों की आय में वृद्धि करने का प्रयास किया जा रहा है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को तालाब निर्माण, मछली पालन और आवश्यक संसाधनों के लिए निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अनुदान सहायता दी जाती है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

CHHATTISGARH NEWS

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: गेजामुड़ा में लगातार दूसरे दिन कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों से 12.250 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई। रायगढ़, 19 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब...