spot_img
spot_img

फाइलेरिया की पहचान के लिए रायगढ़ के 60 गांवों में विशेष जांच अभियान, घर-घर पहुंच रहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें

spot_img
spot_img
spot_img

धरमजयगढ़ और पुसौर विकासखंड के 30-30 गांवों में चल रहा सर्वे, 20 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की क्यूएफएटी किट से हो रही जांच।

रायगढ़, 19 नवंबर 2026। जिले में फाइलेरिया संक्रमण की पहचान और इसके प्रसार पर रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत धरमजयगढ़ और पुसौर विकासखंड के 60 चिन्हांकित गांवों में आईडीए इम्पैक्ट सर्वे संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत दोनों विकासखंडों के 30-30 गांवों में घर-घर पहुंचकर लोगों की जांच की जा रही है।

घर-घर पहुंचकर 20 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की जांच

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत और जिला कार्यक्रम प्रबंधक रंजना पैंकरा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सर्वे कर रही हैं। इस दौरान 20 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की क्यूएफएटी किट के माध्यम से जांच की जा रही है। इसका उद्देश्य संक्रमण की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और संभावित संक्रमित व्यक्तियों की समय रहते पहचान कर आवश्यक उपचार एवं रोकथाम की व्यवस्था करना है।

धरमजयगढ़ और पुसौर में जिला स्तरीय अधिकारियों ने लिया जायजा

अभियान की प्रगति और जांच की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों ने दोनों विकासखंडों के चिन्हांकित गांवों का निरीक्षण किया। धरमजयगढ़ में नोडल अधिकारी डॉ. जाविद मारिकर, डीपीएचएनओ सीमा बरेठ, हेल्थ एजुकेटर संदीप गुप्ता और प्रभारी जिला सलाहकार गौतम प्रसाद सिदार ने जांच कार्यों का जायजा लिया।

वहीं पुसौर में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अविनाश चंद्रा और नोडल अधिकारी डॉ. सुमित शैलेन्द्र मंडल ने सर्वेक्षण की प्रगति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घर-घर हो रही जांच, स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यप्रणाली और अभियान की पहुंच का अवलोकन किया। साथ ही निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी चिन्हांकित गांवों में जांच पूरी करने के निर्देश दिए।

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि फाइलेरिया संक्रमण की समय पर पहचान, नियमित निगरानी और जनसहभागिता बीमारी के उन्मूलन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव या घर पहुंचे तो जांच में सहयोग करें और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संक्रमण की पहचान और बीमारी के प्रसार पर नियंत्रण के लिए जिले में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

CHHATTISGARH NEWS

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: गेजामुड़ा में लगातार दूसरे दिन कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों से 12.250 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई। रायगढ़, 19 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब...