spot_img
spot_img

मतदाता जागरूकता के लिए 18 नवंबर को होगी जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

spot_img
spot_img
spot_img

किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में दोपहर 12 बजे से आयोजन, श्रेष्ठ 10 विद्यार्थियों का होगा चयन

विधानसभा स्तर पर चयनित विद्यार्थी लेंगे हिस्सा

लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रायगढ़ जिले में 18 नवंबर को जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार यह प्रतियोगिता किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ में दोपहर 12 बजे से होगी।

इसमें विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं में चयनित विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मताधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी देने के साथ उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जाएगा।

स्कूल-कॉलेजों में तीन चरणों में हो रहीं प्रतियोगिताएं

निर्वाचन साक्षरता क्लबों के माध्यम से जिले के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों और महाविद्यालयों में 2 नवंबर से 18 नवंबर तक तीन स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसके तहत निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विभिन्न चरण पूरे किए जा रहे हैं। विधानसभा स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए सात अधिकारियों की जिम्मेदारी

जिला निर्वाचन कार्यालय ने प्रतियोगिता के आयोजन और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए सात अधिकारियों एवं शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की है। किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय तथा शासकीय पी.डी. कॉमर्स महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों को हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का दायित्व सौंपा गया है।

वहीं, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के तीन व्याख्याताओं को विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी दी गई है। संबंधित अधिकारियों को 18 नवंबर को प्रतियोगिता के लिए आवश्यक बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने और उसी दिन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर श्रेष्ठ 10 विद्यार्थियों की चयन सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

मुक्तिधाम निर्माण, बिजली कनेक्शन, श्रवण यंत्र और ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न मांगों को लेकर पहुंचे नागरिक कलेक्टर ने गंभीरता से सुने नागरिकों के आवेदन रायगढ़ जिला कलेक्टोरेट...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS