spot_img
spot_img

हरदीबाजार सरपंच की उपेक्षा से नाराज उपसरपंच सहित सभी पंचों ने खोला मोर्चा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के भूमिपूजन में नहीं दिया गया निमंत्रण, सरपंच ने फोन तक नहीं उठाया; पंचों में भारी आक्रोश

spot_img
spot_img
spot_img

हरदीबाजार। ग्राम पंचायत हरदीबाजार में सरपंच के कथित उपेक्षापूर्ण रवैये को लेकर उपसरपंच सहित सभी पंचों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्राम पंचायत के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में उपसरपंच एवं पंचों को सूचना नहीं दिए जाने से पंचायत प्रतिनिधियों में भारी नाराजगी है। पंचों ने सरपंच के खिलाफ एकजुट होकर मीडिया के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की और भविष्य में उचित कार्रवाई की मांग करने की बात कही।

दरअसल, एसईसीएल दीपका प्रबंधन द्वारा खदान विस्तार के लिए हरदीबाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवनों को आनन-फानन में बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र को पुराने तहसील भवन में अव्यवस्थाओं के बीच स्थानांतरित कर दिया गया। छोटे और पुराने भवन में स्वास्थ्य केंद्र का संचालन करना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

इसी समस्या को देखते हुए एसईसीएल दीपका प्रबंधन द्वारा नेवसा रोड पर लीलागर नदी के समीप लगभग 85 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को एसईसीएल दीपका के महाप्रबंधक शरद तिवारी द्वारा भवन का भूमिपूजन किया गया। निर्माण कार्य को निर्धारित अवधि में पूर्ण करने की योजना है।

भूमिपूजन में पंचायत प्रतिनिधियों की अनदेखी का आरोप

भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत हरदीबाजार के सरपंच लोकेश्वर कंवर, सहायक चिकित्सा अधिकारी युद्धेश सांडे एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि अनिल टंडन उपस्थित रहे। हालांकि, ग्राम पंचायत के उपसरपंच एवं पंचगण कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। पंचों का आरोप है कि उन्हें भूमिपूजन कार्यक्रम की जानकारी सरपंच द्वारा नहीं दी गई और न ही निमंत्रण दिया गया।

पंचों ने बताया कि जब कार्यक्रम की जानकारी लेने के लिए सरपंच को मोबाइल फोन लगाया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और न ही बाद में कॉल बैक किया। इससे पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया।

विकास कार्यों में सहभागिता, फिर भी सम्मान नहीं

उपसरपंच एवं पंचों ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में वे हमेशा सरपंच के साथ मिलकर सहभागिता निभाते आए हैं। पंचायत के प्रत्येक कार्य में सभी जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन के भूमिपूजन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

पंचों ने सवाल उठाया कि जब ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में सभी प्रतिनिधियों की सहभागिता आवश्यक है, तो ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उपसरपंच एवं पंचों को सूचना तक क्यों नहीं दी गई? क्या पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कोई महत्व नहीं रह गया है?

इस मामले को लेकर उपसरपंच सहित सभी पंचों ने सरपंच के रवैये का विरोध करते हुए एकजुटता दिखाई। पंचों ने चेतावनी दी कि यदि सरपंच का व्यवहार इसी प्रकार जारी रहा, तो आने वाले समय में उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।

बैठक में ये जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

इस दौरान उपसरपंच रेखा जायसवाल सहित इंद्रभूषण सिंह, प्रियंका जायसवाल, मनमोहन खांडे, भानूप्रताप सिंह कंवर, राजेंद्र जगत, ममता ओग्रे, चंद्रकला कंवर, चंद्रकली ओड़े, नेहा सतनामी, इंद्रा मरावी, नंदनी राठौर, नयन कंवर एवं चैन सिंह,हिमांशु जायसवाल उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी का 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात दौरा, 15,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

बेंगलुरु मेट्रो के नए चरण को दिखाएंगे हरी झंडी, देश की सबसे बड़ी भूमिगत एलपीजी भंडारण सुविधा राष्ट्र को करेंगे समर्पित प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण...

CHHATTISGARH NEWS

प्रधानमंत्री मोदी का 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात दौरा, 15,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

बेंगलुरु मेट्रो के नए चरण को दिखाएंगे हरी झंडी, देश की सबसे बड़ी भूमिगत एलपीजी भंडारण सुविधा राष्ट्र को करेंगे समर्पित प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में अवैध महुआ शराब पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई, 105 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत ग्राम कलमी में छापेमारी, 10,500 रुपये की शराब जब्त; आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया बिक्री के लिए बाड़ी में...