spot_img
spot_img

रायगढ़ में धान खरीदी की रफ्तार तेज, दो दिनों में 53 किसानों से 2,506 क्विंटल धान की खरीदी

spot_img
spot_img
spot_img

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने पटेलपाली और गढ़उमरिया उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, 17 नवंबर के लिए 55 किसानों को जारी हुए टोकन

कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों का लिया जायजा

रायगढ़, 16 नवंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो गई है। अब तक जिले की 11 समितियों में खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। पहले दो दिनों में 53 किसानों से कुल 2,506.40 क्विंटल धान खरीदा गया है।

धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने पटेलपाली और गढ़उमरिया धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। केंद्रों में पेयजल, बैठने, छांव, बारदाना और तौल की व्यवस्था के साथ धान का सुरक्षित भंडारण भी सुनिश्चित किया जाए।

दो दिनों में 2,506 क्विंटल धान की खरीदी

खरीदी के पहले दिन दो किसानों ने 638 क्विंटल धान का विक्रय किया। वहीं 16 नवंबर को 51 किसानों से 1,868.40 क्विंटल धान खरीदा गया। इस तरह दो दिनों में कुल 53 किसानों से 2,506.40 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। वहीं 17 नवंबर के लिए 55 किसानों को 3,374.40 क्विंटल धान विक्रय के टोकन जारी किए गए हैं।

112 केंद्रों में 84 हजार से अधिक किसानों से होगी खरीदी

इस वर्ष जिले की 79 समितियों के अंतर्गत 112 उपार्जन केंद्रों में 84 हजार 501 पंजीकृत किसानों से धान खरीदा जाएगा। किसानों का कुल पंजीकृत रकबा 1,21,690.325 हेक्टेयर है। पिछले खरीफ विपणन वर्ष में 69 समितियों के 105 केंद्रों के माध्यम से खरीदी की गई थी। इस बार 10 समितियों और 7 उपार्जन केंद्रों की वृद्धि की गई है।

अवैध धान की आवक रोकने 20 चेक पोस्ट पर निगरानी

अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिले में 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। यहां तीन पालियों में 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके अलावा सभी 10 तहसीलों में उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं। कोचियों, बिचौलियों और अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। अनियमितता मिलने पर संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिलेगा टोकन

किसानों की सुविधा के लिए तुंहर टोकन मोबाइल एप के माध्यम से 24 घंटे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है। किसान ओटीपी आधारित पंजीयन के बाद एप से टोकन ले सकते हैं। इसके अलावा समिति स्तर पर भी टोकन जारी किए जा रहे हैं। इससे किसानों को टोकन के लिए समितियों में लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

17 प्रतिशत से अधिक नमी वाला धान नहीं होगा स्वीकार

उपार्जन केंद्रों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार साफ-सुथरा और पर्याप्त सूखा धान ही खरीदा जाएगा। धान में नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत निर्धारित की गई है। तौल इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र से होगी। प्रत्येक केंद्र में किसान हेल्पडेस्क, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2,441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। जिला प्रशासन सभी उपार्जन केंद्रों की लगातार निगरानी कर रहा है, ताकि वास्तविक किसानों से नियमानुसार खरीदी हो और उन्हें धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

मुक्तिधाम निर्माण, बिजली कनेक्शन, श्रवण यंत्र और ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न मांगों को लेकर पहुंचे नागरिक कलेक्टर ने गंभीरता से सुने नागरिकों के आवेदन रायगढ़ जिला कलेक्टोरेट...

CHHATTISGARH NEWS

जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

मुक्तिधाम निर्माण, बिजली कनेक्शन, श्रवण यंत्र और ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न मांगों को लेकर पहुंचे नागरिक कलेक्टर ने गंभीरता से सुने नागरिकों के आवेदन रायगढ़ जिला कलेक्टोरेट...

RAIGARH NEWS

जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

मुक्तिधाम निर्माण, बिजली कनेक्शन, श्रवण यंत्र और ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न मांगों को लेकर पहुंचे नागरिक कलेक्टर ने गंभीरता से सुने नागरिकों के आवेदन रायगढ़ जिला कलेक्टोरेट...