spot_img
spot_img

जिला स्तरीय पावर क्विज में लैलूंगा और पुसौर के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

spot_img
spot_img
spot_img

जूनियर वर्ग में आत्मानंद स्कूल पुसौर और वरिष्ठ वर्ग में पीएम श्री सेजेस लैलूंगा की टीम प्रथम

तरंग ऑडिटोरियम में हुई प्रतियोगिता

बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम लारा स्थित तरंग ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय पावर क्विज प्रतियोगिता 2026-27 आयोजित की गई। जिला प्रशासन रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की 28 टीमों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

जूनियर और वरिष्ठ वर्ग में इन टीमों ने हासिल किया पहला स्थान

प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आत्मानंद विद्यालय पुसौर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि तमनार की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं, वरिष्ठ वर्ग में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय लैलूंगा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

दो चरणों में हुई विद्यार्थियों की प्रतिभा की परीक्षा

प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया गया। पहले चरण में लिखित परीक्षा के माध्यम से टीमों का चयन हुआ। इसके बाद अंतिम चरण में सामान्य ज्ञान, ऊर्जा एवं विद्युत, चित्र आधारित प्रश्न और त्वरित उत्तर दौर आयोजित किए गए। इन चरणों के जरिए विद्यार्थियों की ज्ञान क्षमता, तार्किक कौशल और तत्काल निर्णय लेने की क्षमता का आकलन किया गया।

विजेताओं को टैबलेट और प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को टैबलेट, प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ ऊर्जा एवं विद्युत के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामान्य ज्ञान, तार्किक और विश्लेषणात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना था।

अधिकारियों और शिक्षकों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक आलोक स्वर्णकार, महाप्रबंधक एम. श्रीनाथ, सुष्मिता रेड्डी, उदयगिरि वी.वी.एस. श्रीनिवास राव, अपर महाप्रबंधक जाकिर खान सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

मुक्तिधाम निर्माण, बिजली कनेक्शन, श्रवण यंत्र और ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न मांगों को लेकर पहुंचे नागरिक कलेक्टर ने गंभीरता से सुने नागरिकों के आवेदन रायगढ़ जिला कलेक्टोरेट...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS