spot_img
spot_img

धमतरी में 60 लाख का गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 तस्कर गिरफ्तार; दो कारें भी पुलिस ने की जब्त

spot_img
spot_img
spot_img

ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे 130 किलो गांजा, अर्जुनी थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 130 किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में महाराष्ट्र के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो कारों को भी जब्त किया है।

दो कारों में गांजा भरकर जा रहे थे महाराष्ट्र

जानकारी के अनुसार, सभी आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और ओडिशा से दो कारों में गांजा भरकर महाराष्ट्र ले जा रहे थे। इसी दौरान अर्जुनी थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तस्करी की सूचना पर घेराबंदी की। पुलिस ने दोनों कारों को रोककर तलाशी ली, जिसमें करीब 130 किलो गांजा बरामद हुआ।

पांचों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने गांजा और तस्करी में इस्तेमाल दोनों कारों को जब्त कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस तस्करी के नेटवर्क और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • कुंदन उर्फ सचिन ईगेड़े (27 वर्ष), पिता कैलाश ईगेड़े, निवासी ग्राम मलकापुर वागुढ़, जिला बुलढाणा, महाराष्ट्र।
  • रामेश्वर दांडगे (31 वर्ष), पिता सालिक राम, निवासी संभाजी नगर हाईवे, जलगांव, महाराष्ट्र।
  • राबिनसंन लारेंस (32 वर्ष), पिता फर्नाडींस लारेंस, निवासी वेललाड़े, जलगांव, महाराष्ट्र।
  • लखन बेलदार (34 वर्ष), पिता गुलाब बेलदार, निवासी वेललाड़े, जलगांव, महाराष्ट्र।
  • गणेश पाटिल (29 वर्ष), पिता विजय पाटिल, निवासी वेललाड़े, जलगांव, महाराष्ट्र।
spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

मुक्तिधाम निर्माण, बिजली कनेक्शन, श्रवण यंत्र और ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न मांगों को लेकर पहुंचे नागरिक कलेक्टर ने गंभीरता से सुने नागरिकों के आवेदन रायगढ़ जिला कलेक्टोरेट...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS