spot_img
spot_img

कालीबाड़ी बंगाली समिति की सभा में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और चार पत्रकारों से मारपीट का आरोप; FIR दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img

वरिष्ठ पत्रकार की जेब में जबरन पर्स डालकर चोरी के मामले में फंसाने की कोशिश का भी आरोप, समिति के कामकाज की जांच और रजिस्ट्रार नियुक्त करने की मांग

रायपुर। राजधानी के कालीबाड़ी चौक स्थित ऐतिहासिक बंगाली कालीबाड़ी समिति की वार्षिक जनसाधारण सभा में विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान महिलाओं के साथ कथित अभद्रता और कवरेज करने पहुंचे चार पत्रकारों से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

घटना की रिकॉर्डिंग करने पर पत्रकारों से मारपीट

जानकारी के मुताबिक, कुछ पत्रकार माता काली के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान सभा कक्ष से शोर-शराबे और गाली-गलौज की आवाजें सुनाई दीं। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने कुछ पुरुषों द्वारा महिलाओं के साथ कथित धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किए जाने का दृश्य देखा। पत्रकारों ने जब मोबाइल और कैमरे से घटना की रिकॉर्डिंग शुरू की, तो आरोप है कि 10 से 15 लोगों ने उन्हें घेर लिया और यह कहते हुए हमला कर दिया कि उन्हें वहां किसने बुलाया है।

पत्रकारों ने मारपीट, एक मोबाइल फोन छीनने और दोबारा परिसर में आने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

वरिष्ठ पत्रकार को चोरी में फंसाने की कोशिश का आरोप

मामले में एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ कथित बदसलूकी का आरोप भी सामने आया है। पीड़ितों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोगों ने वरिष्ठ पत्रकार की पैंट की जेब में जबरन दूसरे व्यक्ति का पर्स डालने की कोशिश की। इसके बाद उन पर चोरी का आरोप लगाते हुए झूमाझटकी की गई। घटना के बाद पत्रकारों में नाराजगी है।

महिलाओं की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ FIR

घटना के विरोध में बंगाली समाज के एक वर्ग के लोग भी सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और महिलाओं तथा पत्रकारों के समर्थन में शिकायत दर्ज कराई। समिति की महिला सदस्यों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आशीष कांति घोष (पूर्व सचिव), आलोक डे, गौरव चक्रवर्ती, मिहिर गांगुली, शिशिर गांगुली, ऋतुराज सान्याल, रितेश चटर्जी, शिक्षेंदु सान्याल, गुंजन चक्रवर्ती, आकाश सेन शर्मा और अनिरुद्ध हाजरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज होने की बात कही गई है। फिलहाल मामले में गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है।

विवाद के बाद पदाधिकारियों के इस्तीफे की चर्चा

सभा में हुए विवाद के बाद समिति के भीतर चल रही खींचतान भी सामने आ गई है। सूत्रों के अनुसार, घटना से आहत होकर उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और एक कार्यकारिणी सदस्य ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इन इस्तीफों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

समिति की सदस्य प्रतिमा चक्रवर्ती और अमिताभ राजा घोष ने आरोप लगाया कि 13 जुलाई 2025 को हुई सभा में पूर्व युवा कार्यकारिणी सदस्य जयदीप चक्रवर्ती की सदस्यता बहाल करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ था, लेकिन इसके बाद भी उस पर अमल नहीं किया गया। वहीं, सोहाना मोहंती ने आरोप लगाया कि उपाध्यक्ष के वक्तव्य के दौरान ही पीछे से धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू कर दी गई।

पीड़ित सदस्यों को नोटिस जारी करने पर बढ़ा आक्रोश

विवाद के बाद समिति के कामकाज को लेकर नाराजगी और बढ़ गई। आरोप है कि 13 नवंबर को समिति के वर्तमान पदाधिकारियों ने उन्हीं सदस्यों और पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया, जिन्होंने पुलिस में शिकायत की थी या मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा था। इस कार्रवाई को लेकर बंगाली समाज के एक वर्ग ने सवाल उठाए हैं।

समिति में रजिस्ट्रार नियुक्त करने की मांग

समाज के लोगों ने वर्तमान प्रबंधन पर अनियमितताओं और विवादित व्यक्तियों को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने समिति के कामकाज की निष्पक्ष जांच कराने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से रजिस्ट्रार नियुक्त करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस दर्ज शिकायतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 1 से 14 दिसंबर तक होगा वजन त्यौहार, बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर की होगी जांच

कुपोषण मुक्ति के लिए महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग मिलकर करेंगे काम, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दिए समन्वित प्रयास के निर्देश रायगढ़। जिले...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में 1 से 14 दिसंबर तक होगा वजन त्यौहार, बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर की होगी जांच

कुपोषण मुक्ति के लिए महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग मिलकर करेंगे काम, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दिए समन्वित प्रयास के निर्देश रायगढ़। जिले...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 1 से 14 दिसंबर तक होगा वजन त्यौहार, बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर की होगी जांच

कुपोषण मुक्ति के लिए महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग मिलकर करेंगे काम, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दिए समन्वित प्रयास के निर्देश रायगढ़। जिले...