spot_img
spot_img

विवादित वीडियो मामले में थाने पहुंचे अमित जोगी, स्वीकार की वीडियो बनाने की बात; राजेश मूणत की शिकायत पर दर्ज है FIR

spot_img
spot_img
spot_img

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी मंगलवार को विवादित वीडियो मामले में अपना बयान दर्ज कराने सिविल लाइन थाने पहुंचे। पुलिस उनसे वीडियो तैयार करने और सोशल मीडिया पर साझा करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। इससे पहले पुलिस ने नोटिस जारी कर उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित होने को कहा था। हालांकि, पिछली बार नोटिस मिलने पर अमित जोगी ने गुजरात दौरे पर होने की जानकारी दी थी।

अमित जोगी ने स्वीकार की वीडियो बनाने की बात

सिविल लाइन थाने पहुंचने के बाद अमित जोगी ने स्वीकार किया कि विवादित वीडियो उन्होंने ही तैयार किया था। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को वीडियो पसंद नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया।

राजेश मूणत की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

दरअसल, हाल ही में अमित जोगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था। आरोप है कि इस वीडियो में प्रधानमंत्री और चुनाव आयुक्त के किरदारों को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता एवं विधायक राजेश मूणत ने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

राजेश मूणत की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अमित जोगी समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब अमित जोगी का बयान दर्ज कर पुलिस वीडियो से जुड़े तथ्यों और अन्य पहलुओं की जांच आगे बढ़ा रही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 1 से 14 दिसंबर तक होगा वजन त्यौहार, बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर की होगी जांच

कुपोषण मुक्ति के लिए महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग मिलकर करेंगे काम, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दिए समन्वित प्रयास के निर्देश रायगढ़। जिले...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS