spot_img
spot_img

शराब घोटाले के आरोपी विकास अग्रवाल और महादेव सट्टा एप के प्रमोटर रवि उप्पल के प्रत्यर्पण की तैयारी तेज

spot_img
spot_img
spot_img

दुबई में पकड़े जाने के बाद CBI ने UAE के अधिकारियों से संपर्क बढ़ाया, विकास अग्रवाल पर 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की रकम हवाला के जरिए विदेश भेजने का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले के मनी मैनेजर विकास अग्रवाल और महादेव सट्टा एप के प्रमोटर रवि उप्पल के दुबई में पकड़े जाने के बाद दोनों को भारत लाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इंटरपोल की नोडल एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) प्रत्यर्पण को लेकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अधिकारियों के संपर्क में है। दोनों आरोपियों को भारत प्रत्यर्पित कराने के लिए संबंधित राजनयिक और आधिकारिक माध्यमों से बातचीत की जा रही है।

1,200 करोड़ रुपये से अधिक की रकम हवाला से भेजने का आरोप

शराब घोटाले की जांच कर रही राज्य की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) के एक अधिकारी के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, विकास अग्रवाल अनवर ढेबर का करीबी सहयोगी बताया जाता है। आरोप है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का दबाव बढ़ने के बाद उसने वर्ष 2022 में हवाला नेटवर्क के जरिए 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की रकम दूसरे स्थानों पर शिफ्ट की थी।

तीन महीने के भीतर रकम ट्रांसफर करने का दावा

अधिकारी के अनुसार, कथित तौर पर मई 2022 से जुलाई 2022 के बीच यह रकम हवाला चैनलों के माध्यम से भेजी गई। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का भी दावा किया गया है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 1 से 14 दिसंबर तक होगा वजन त्यौहार, बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर की होगी जांच

कुपोषण मुक्ति के लिए महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग मिलकर करेंगे काम, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दिए समन्वित प्रयास के निर्देश रायगढ़। जिले...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS