spot_img
spot_img

उज्जैन में आज भाजपा की पदयात्रा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल होंगे शामिल

spot_img
spot_img
spot_img

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत मंगलवार को धर्मनगरी उज्जैन में पदयात्रा निकाली जाएगी। भाजपा नगर जिला और ग्रामीण इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रमुख रूप से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पदयात्रा से पहले शहीद पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद कार्यकर्ताओं व आमजन के साथ यात्रा का नेतृत्व करेंगे।

सुबह 10 बजे शहीद पार्क से होगी शुरुआत

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार, पदयात्रा सुबह 10 बजे शहीद पार्क से शुरू होगी। यहां आयोजित सभा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संबोधित करेंगे। सभा के बाद मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के साथ पदयात्रा में शामिल होंगे। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सांदीपनि चौराहे पर समाप्त होगी।

लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति विश्वास मजबूत करने का दावा

भाजपा के अनुसार, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना है। पार्टी का आरोप है कि विपक्ष की ओर से चुनाव आयोग, न्यायपालिका और अन्य लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी मुद्दे पर जनता को जागरूक करने के लिए पदयात्रा आयोजित की जा रही है।

मतदाता सूची के शुद्धिकरण पर भी रहेगा जोर

अभियान के तहत फर्जी और दोहरे मतदाताओं के नाम हटाकर मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं और आम नागरिकों को देश के विकास, लोकतांत्रिक व्यवस्था और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 1 से 14 दिसंबर तक होगा वजन त्यौहार, बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर की होगी जांच

कुपोषण मुक्ति के लिए महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग मिलकर करेंगे काम, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दिए समन्वित प्रयास के निर्देश रायगढ़। जिले...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS