spot_img
spot_img

शेयर मार्केट में 70.77 लाख की ठगी: मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां मीरा सोनवानी गिरफ्तार, ग्रामीण महिलाओं को देती थी निवेश का झांसा

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कम समय में रकम दोगुनी करने और मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर ग्रामीण महिलाओं से 70 लाख 77 हजार 901 रुपये की ठगी के मामले में रायगढ़ पुलिस ने एक और आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला मीरा सोनवानी (57 वर्ष) मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां है। आरोप है कि वह अपनी बेटी के साथ मिलकर गांव की महिलाओं को निवेश के लिए प्रेरित करती थी। साइबर थाना पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मां-बेटी मिलकर महिलाओं को देती थीं निवेश का झांसा

पुलिस के अनुसार, ग्राम जतरी निवासी मेनका सारथी अपने मायके आने पर गांव की महिलाओं को बताती थी कि वह और उसका पति शेयर मार्केट में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। उसने महिलाओं को भरोसा दिलाया था कि उसके बताए अनुसार निवेश करने पर कम समय में रकम दोगुनी हो जाएगी। रकम दोगुनी नहीं होने की स्थिति में उसने और उसके पति ने अपनी गारंटी पर पैसा लौटाने का आश्वासन भी दिया था। इस झांसे में आकर कई महिलाओं ने नकद और ऑनलाइन माध्यम से लाखों रुपये दे दिए। इस काम में उसकी मां मीरा सोनवानी भी सहयोग करती थी। इसके बदले मेनका उसे कभी 10 हजार तो कभी 5 हजार रुपये दिया करती थी।

70 लाख 77 हजार रुपये से अधिक की धोखाधड़ी

ग्राम जतरी निवासी हारा बाई निषाद (36 वर्ष) सहित अन्य महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, 6 अप्रैल 2025 से 24 अक्टूबर 2025 के बीच हारा बाई निषाद से 17 लाख 53 हजार रुपये और अन्य महिलाओं से मिलाकर कुल 70 लाख 77 हजार 901 रुपये निवेश के नाम पर लिए गए थे।

शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, बाद में रकम लौटाने से किया इनकार

आरोपियों ने शुरुआत में कुछ निवेशकों को मुनाफे की रकम लौटाकर उनका विश्वास जीता। इसके बाद बड़ी रकम मिलने पर न तो महिलाओं को मुनाफा दिया गया और न ही उनकी मूल रकम वापस की गई। पीड़ितों को बाद में पता चला कि निवेश के नाम पर ली गई राशि शेयर मार्केट में लगाने के बजाय निजी उपयोग में खर्च की गई थी। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने इनकार कर दिया और शिकायत करने पर जेल भिजवाने की धमकी भी दी। कई महिलाओं ने बैंक से कर्ज लेकर निवेश किया था, जिसकी किस्तें अब उन्हें स्वयं चुकानी पड़ रही हैं।

पहले गिरफ्तार हो चुके हैं मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। बैंक खातों के लेनदेन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 22 जुलाई 2026 को अपराध क्रमांक 11/2026 के तहत धारा 318(4), 3(5) बीएनएस में मेनका सारथी, उसके पति अक्षय सारथी और मीरा सोनवानी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।

जांच में आरोपियों के बैंक खातों में लाखों रुपये के लेनदेन की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने 6 अक्टूबर को जिला सक्ती के ग्राम बरतुंगा में दबिश देकर मुख्य आरोपी मेनका सारथी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मेनका ने रायगढ़ के ढिमरापुर क्षेत्र में किराये के मकान में रहने के दौरान मिनकेतन सिदार से पहचान होने की जानकारी दी। पुलिस जांच में मिनकेतन की भूमिका भी सामने आई। इसके बाद मिनकेतन सिदार (40 वर्ष), निवासी आमगांव, थाना तमनार और मेनका के पति अक्षय सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मुखबिर की सूचना पर गांव में दबिश देकर पकड़ी गई मीरा

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस फरार मीरा सोनवानी की तलाश कर रही थी। पूर्व में दबिश देने पर वह नहीं मिली थी। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर साइबर थाना पुलिस ने ग्राम जतरी में दबिश देकर मीरा सोनवानी पति स्वर्गीय महेंद्र कुमार सोनवानी (57 वर्ष) को हिरासत में लिया।

पूछताछ और मेमोरेंडम कथन के आधार पर अपराध में उसकी संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के बैंक खाते से संबंधित जानकारी भी जब्त की गई है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में अन्य फरार आरोपी की तलाश और आगे की विवेचना जारी है।

एसएसपी ने निवेश के नाम पर मिलने वाले लालच से सावधान रहने की अपील की

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि शेयर मार्केट में कम समय में रकम दोगुनी करने या निश्चित और असामान्य मुनाफा देने का दावा करने वाली योजनाओं से सावधान रहें। बिना वैधानिक जांच किए किसी अनजान व्यक्ति के भरोसे अपनी मेहनत की कमाई निवेश न करें। आर्थिक धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि रायगढ़ पुलिस आर्थिक अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 1 से 14 दिसंबर तक होगा वजन त्यौहार, बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर की होगी जांच

कुपोषण मुक्ति के लिए महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग मिलकर करेंगे काम, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दिए समन्वित प्रयास के निर्देश रायगढ़। जिले...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में 1 से 14 दिसंबर तक होगा वजन त्यौहार, बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर की होगी जांच

कुपोषण मुक्ति के लिए महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग मिलकर करेंगे काम, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दिए समन्वित प्रयास के निर्देश रायगढ़। जिले...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 1 से 14 दिसंबर तक होगा वजन त्यौहार, बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर की होगी जांच

कुपोषण मुक्ति के लिए महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग मिलकर करेंगे काम, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दिए समन्वित प्रयास के निर्देश रायगढ़। जिले...