spot_img
spot_img

कम धान बेचने पर भी किसानों को मिलेगी पूरी पात्रता के अनुसार आदान सहायता, प्रति एकड़ 13,839 रुपये देने के फैसले से खुशी

spot_img
spot_img
spot_img

पुसौर के किसान भोज कुमार पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार, बोले- खेती-किसानी को मिलेगा आर्थिक संबल

रायगढ़। धान खरीदी और कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली आदान सहायता को लेकर किसानों में उत्साह है। शासन के निर्णय के अनुसार, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान बेचने की व्यवस्था के बीच यदि कोई किसान किसी कारणवश कम मात्रा में धान बेचता है, तब भी उसे पात्रता के अनुसार अंतर की आदान सहायता राशि मिलेगी। सरकार के इस फैसले को किसानों के लिए आर्थिक राहत देने वाला कदम बताया जा रहा है।

कम धान बेचने पर भी मिलेगी आदान सहायता

पुसौर विकासखंड के ग्राम गोर्रा निवासी किसान भोज कुमार पटेल ने बताया कि यदि कोई किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल के बजाय 15 या 16 क्विंटल धान ही बेच पाता है, तो भी उसे नियमानुसार अंतर की आदान सहायता राशि मिलेगी। कृषक उन्नति योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की दर से सहायता दिए जाने की व्यवस्था से खेती-किसानी में आर्थिक संबल मिलेगा।

25 एकड़ में करते हैं धान की खेती

किसान भोज कुमार पटेल ने बताया कि वे करीब 25 एकड़ में धान की खेती करते हैं। गोर्रा धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए पेयजल सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि धान खरीदी की प्रक्रिया से किसानों को अच्छी सुविधा मिल रही है।

आदान सहायता से ट्रैक्टर खरीदने की योजना

भोज कुमार पटेल ने बताया कि सरकार से मिलने वाली आदान सहायता राशि का उपयोग वे खेती-किसानी को बेहतर बनाने में करेंगे। उन्होंने इस राशि से ट्रैक्टर खरीदने की योजना बनाई है। वहीं धान बिक्री से मिलने वाली रकम का उपयोग वे रबी सीजन में गेहूं की खेती के लिए करते हैं।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

किसान भोज कुमार पटेल ने किसानों के हित में निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और आर्थिक सहायता से किसानों को खेती-किसानी के काम में सहारा मिल रहा है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 1 से 14 दिसंबर तक होगा वजन त्यौहार, बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर की होगी जांच

कुपोषण मुक्ति के लिए महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग मिलकर करेंगे काम, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दिए समन्वित प्रयास के निर्देश रायगढ़। जिले...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS