spot_img
spot_img

बोतल्दा रॉक गार्डन दुष्कर्म मामले पर भूपेश बघेल का सरकार पर हमला, बोले- छोटा रिचार्ज से राज्य नहीं संभल रहा, बदल देना चाहिए

spot_img
spot_img
spot_img

रायपुर। रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती के साथ मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि छोटा रिचार्ज से राज्य संभल नहीं रहा है, इसे बदल देना चाहिए।

बोतल्दा रॉक गार्डन की घटना पर सरकार को घेरा

बता दें कि 14 नवंबर को एक युवती अपने प्रेमी के साथ बोतल्दा रॉक गार्डन घूमने गई थी। इसी दौरान दो युवकों ने युवती के प्रेमी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इसके बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब इस घटना को लेकर भूपेश बघेल ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा है।

धान खरीदी में शॉर्टेज पर श्वेत पत्र की मांग

धान खरीदी केंद्रों में शॉर्टेज के मुद्दे पर भी भूपेश बघेल ने सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धान खरीदी को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। इसमें पिछले वर्ष की धान खरीदी से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। बघेल ने कहा कि मांग किए जाने के चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया है।

RI परीक्षा पेपर लीक मामले में CBI जांच की मांग

RI परीक्षा पेपर लीक मामले में नए तथ्यों और गिरफ्तारियों को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में आयोजित परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। बघेल ने सभी परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों की CBI जांच कराने की मांग करते हुए सरकार पर तंज कसा और कहा कि यह जीरो टॉलरेंस की सरकार है।

SIR के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग को घेरा

SIR के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किए जाने को लेकर भी भूपेश बघेल ने निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आयोग से लगातार संपर्क कर बातचीत करने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी हठधर्मिता और अहंकार के चलते बात नहीं हो सकी। अब निर्वाचन आयोग को सुप्रीम कोर्ट में जवाब देना होगा।

बघेल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी समझा है कि यह संवैधानिक व्यवस्था से जुड़ा मामला है, लेकिन इस पूरे प्रकरण में कई महत्वपूर्ण बातें सुप्रीम कोर्ट से भी छिपाई गई हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 1 से 14 दिसंबर तक होगा वजन त्यौहार, बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर की होगी जांच

कुपोषण मुक्ति के लिए महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग मिलकर करेंगे काम, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दिए समन्वित प्रयास के निर्देश रायगढ़। जिले...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में 1 से 14 दिसंबर तक होगा वजन त्यौहार, बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर की होगी जांच

कुपोषण मुक्ति के लिए महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग मिलकर करेंगे काम, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दिए समन्वित प्रयास के निर्देश रायगढ़। जिले...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 1 से 14 दिसंबर तक होगा वजन त्यौहार, बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर की होगी जांच

कुपोषण मुक्ति के लिए महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग मिलकर करेंगे काम, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दिए समन्वित प्रयास के निर्देश रायगढ़। जिले...